Mann Ki Baat: उपलब्धियों भरा साल रहा 2022, मन की बात में बोले पीएम मोदी, कैंसर में भी कारगर है योग

Mann Ki Baat: क्रिसमस के मौके पर आज यानी रव���वार को पीएम एक बार फिर देश वासियों के साथ मन की बात करेंगे. इस साल का यह आखिरी एपिसोड होगा. इस बार पीएम मोदी आम लोगों से मिले सुझावों को देश के साथ साझा करेंगे.

Live Updates
5:03 PM. 25 Dec 22 11:33 AM. 25 Dec

भारतीयो के मन में स्वच्छ भारत मिशन

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा है कि नमामि गंगे मिशन ने जैव विविधता में सुधार करने में भी मदद की है. उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन हर भारतीय के मन में मजबूती से बैठ गया है. स्वच्छता की विरासत को अब सभी भारतीय मिलकर आगे बढ़ा रहे हैं.

5:03 PM. 25 Dec 22 11:33 AM. 25 Dec

अब खत्म हो जाएगा कालाजार रोग

मन की बात में पीएम मोदी में पीएम मोदी ने कहा कि बीते कुछ सालों में हमने स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों का सामना किया है. हमने भारत से चेचक और पोलियो जैसी बीमारियों का सफाया कर दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि अब कालाजार रोग भी खत्म हो जाएगा. यह बीमारी अब केवल बिहार और झारखंड के 4 जिलों में ही बच गई है.

5:03 PM. 25 Dec 22 11:33 AM. 25 Dec

योग कैंसर में भी कारगर 

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने योग को लेकर कहा कि मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर की रिसर्च बताती है कि ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों के लिए योग बहुत कारगर है. केंद्र के अनुसार, नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से रोगियों में बीमारी की पुनरावृत्ति में 15 फीसदी की कमी आई.

5:03 PM. 25 Dec 22 11:33 AM. 25 Dec

क्रिसमस की बधाई

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देश वासियों को क्रिसमस की बधाई दी. उन्होंने कहा कि दुनियाभर में धूमधाम से प्रभु येशू को याद किया जा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि ये येशु को याद करने का दिन है. उनकी बतायी राह में चलने का दिन है. मै सभी को क्रिसमस की बधाई देता हूं.

5:03 PM. 25 Dec 22 11:33 AM. 25 Dec

अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी . उन्होंने कहा कि देश अटल जी के योगदान को कभी नहीं भूल पाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने शिक्षा, विदेश नीति और इंफ्रास्ट्रक्चर सहित हर क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया.

5:03 PM. 25 Dec 22 11:33 AM. 25 Dec

एकजुट हुआ देश

पीएम मोदी ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के मौके पर पूरा देश एकजुट दिखा. 6 करोड़ लोगों ने तिरंगा के साथ सेल्फी भेजी. पूरा देश तिरंगामय हो गया था. पीएम मोदी ने कहा कि अगले साल फिर आजादी का अमृतमहोत्सव इसी तरह धूमधाम से मनाया जाएगा.

मुख्य बातें

Mann Ki Baat: क्रिसमस के मौके पर आज यानी रविवार को पीएम एक बार फिर देश वासियों के साथ मन की बात करेंगे. इस साल का यह आखिरी एपिसोड होगा. इस बार पीएम मोदी आम लोगों से मिले सुझावों को देश के साथ साझा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >