Mann ki Baat: हमारी रगों में लोकतंत्र, भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी, मन की बात में बोले पीएम मोदी

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल का पहला मन की बात कार्यक्रम आज करेंगे. आज कार्यक्रम का 97वां संस्करण है. मन की बात के जरिए पीएम मोदी देशवासियों को संबोधित करेंगे.

Live Updates
11:40 AM. 29 Jan 23 11:40 AM. 29 Jan

बाजरा से बने रहे बिस्कुट, केक और अन्य खाने की चीजें

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि क्या आपने कभी मिलेटप्रेन्योर शब्द सुना है? ओडिशा के मिलेटप्रेन्योर सुर्खियां बटोर रहे हैं, आदिवासी जिले सुंदरगढ़ का एक महिला स्वयं सहायता समूह ओडिशा मिलेट मिशन से जुड़ा है. वे बाजरा से बिस्कुट, केक और अन्य खाने की चीजें बनाते हैं.

11:40 AM. 29 Jan 23 11:40 AM. 29 Jan

पर्पल फेस्ट का पीएम मोदी ने किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि 6 से 8 जनवरी तक गोवा के पणजी में पर्पल फेस्ट का आयोजन किया गया. दिव्यांगों के कल्याण के लिए यह अपने आप में अनूठा प्रयास था. इसमें 50000 से अधिक लोगों ने भाग लिया. लोग इस बात को लेकर रोमांचित थे कि अब वे मीरामार बीच का भरपूर मजा ले सकते हैं.

11:40 AM. 29 Jan 23 11:40 AM. 29 Jan

लोकतंत्र हमारी रगों में हैं- पीएम मोदी

मन की बात में PM मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम भारतीयों को इस बात का गर्व भी है कि हमारा देश लोकतंत्र की जननी भी है. लोकतंत्र हमारी रगों में हैं, हमारी संस्कृति में है. सदियों से यह हमारे कामकाज का भी एक अभिन्न हिस्सा रहा है. स्वभाव से हम एक लोकतांत्रिक समाज हैं.

11:40 AM. 29 Jan 23 11:40 AM. 29 Jan

आदिवासी भाषाओं के जानकारों को पद्म पुरस्कार

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि टोटो, हो, कुई, कुवी और मांडा जैसी आदिवासी भाषाओं पर काम करने वाली कई महान हस्तियों को पद्म पुरस्कार मिल चुके हैं. यह हम सबके लिए गर्व की बात है. सिद्दी, जारवा और ओंगे आदिवासियों के साथ काम करने वालों को इस बार भी पुरस्कृत किया गया है.

11:40 AM. 29 Jan 23 11:40 AM. 29 Jan

पद्म पुरस्कार विजेताओं की एक बड़ी संख्या आदिवासी समुदायों की

पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि पद्म पुरस्कार विजेताओं की एक बड़ी संख्या आदिवासी समुदायों और आदिवासी समाज से जुड़े लोगों से आती है. आदिवासी जीवन शहर के जीवन से अलग है, इसकी अपनी चुनौतियाँ भी हैंय इन सबके बावजूद आदिवासी समाज अपनी परंपराओं को बचाने के लिए हमेशा आतुर रहता है.

11:40 AM. 29 Jan 23 11:40 AM. 29 Jan

गणतंत्र दिवस का जिक्र

अपने खास कार्यक्रम मन की बात में पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस को लेकर देश भर के लोगों ने साझा किये अपने विचार. कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह का पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र.

11:40 AM. 29 Jan 23 11:40 AM. 29 Jan

100वां एपिसोड होगा बेहद खास

मन की बात कार्यक्रम का आज 97वां एपिसोड है. मन की बात के 100वें एपिसोड बेहद खास होगा. यह एपिसोड अप्रैल महीने में टेलिकास्ट होगा जिसके लिए केंद्र सरकार ने लोगो और जिंगल बनाने की प्रतियोगिता का ऐलान किया है. ये कॉम्टीशन 18 जनवरी से शुरू हो चुका है जिसके लिए लोग जिंगल बनाकर जमा करा रहे हैं. लोग एक फरवरी तक जिंगल सबमित कर सकते हैं.

11:40 AM. 29 Jan 23 11:40 AM. 29 Jan

साल भर की उपलब्धियों की बात

साल 2022 के दिसंबर महीने में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने साल भर की उपलब्धियों की देश के लोगों के साथ चर्चा की थी.

11:40 AM. 29 Jan 23 11:40 AM. 29 Jan

नये भारत की प्रगति की बात

अपने खास मन की बात कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोगों से भारत की नई प्रगति की बात कर सकते हैं. आज कार्यक्रम का 97वां एपिसोड है. आज के कार्यक्रम में पीएम मोदी नये भारत की प्रगति की बात कर सकते हैं.

10:14 AM. 29 Jan 23 10:14 AM. 29 Jan

मन की बात करेंगे पीएम मोदी

आज यानी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करने वाले हैं. अपने खास कार्यक्रम में पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे. बता दें, साल 2023 में इनके मन की बात कार्यक्रम का पहला एपिसोड है. पीएम मोदी आज मन की बात में उभरते हुए भारत को लेकर चर्चा कर सकते हैं. इसके अलावा वो ज्वार, बाजरा, कोदी समेत मोटे अनाज की विशेषताओं पर भी बात कर सकते हैं.

मुख्य बातें

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल का पहला मन की बात कार्यक्रम आज करेंगे. आज कार्यक्रम का 97वां संस्करण है. मन की बात के जरिए पीएम मोदी देशवासियों को संबोधित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >