Mann ki Baat LIVE: भारत छोड़ो के बाद अब भारत जोड़ो आंदोलन की बारी, PM मोदी के मन की बात

Mann ki Baat LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित करेंगे. यह मन की बात कार्यक्रम का 79वां संस्करण है. इसका प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन पर किया जायेगा. पीएम के संबोधन की हर बड़ी बात जानने के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
5:24 PM. 25 Jul 21 11:54 AM. 25 Jul

भारत छोड़ो आंदोलन के बाद अब भारत जोड़ो आंदोलन की बारी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बात जब आजादी के आंदोलन और खादी की हो तो पूज्य बापू का स्मरण होना स्वाभाविक है. जैसे बापू के नेतृत्व में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ चला था, वैसे ही आज हर देशवासी को भारत जोड़ो आंदोलन का नेतृत्व करना है.

5:24 PM. 25 Jul 21 11:54 AM. 25 Jul

बुनकरों के लिए देश के लोगों से मांगी मदद

पीएम मोदी ने बुनकरों के लिए देश के लोगों से मदद मांगी है. मोदी ने कहा कि रोज के कामकाज करते हुए भी हम राष्ट्र निर्माण कर सकते हैं. जैसे लोकल फोर वोकल. हमें देश के आर्टिस्टों, शिल्पकारों और बुनकरों की मदद करनी चाहिए. 7 अगस्त को आने वाला नेशनल हैंडलूम डे एक ऐसा अवसर है, जब हम इस काम की शुरुआत कर सकते हैं.

5:24 PM. 25 Jul 21 11:54 AM. 25 Jul

अमृत महोत्सव से सभी के जुड़ने का किया आग्रह

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमृत महोत्सव कोई सरकारी या राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं है. यह सभी भारतवासियों का कार्यक्रम है. सभी लोग इससे जुड़े और अपने देश के महापुरुषों को याद करें.

5:24 PM. 25 Jul 21 11:54 AM. 25 Jul

एक साथ ज्यादा से ज्यादा लोग राष्ट्रगान गाकर बनायेंगे रिकॉर्ड

कितने ही स्वाधीनता सेनानी और महापुरुष हैं, जिन्हें अमृत महोत्सव में देश याद कर रहा है. सरकार और सामाजिक संगठनों की तरफ से भी लगातार इससे जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इस बार लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग 15 अगस्त को एक साथ मिलकर राष्ट्रगान गाएं. इसके लिए एक वेबसाइट rashtragan.in बनाया गया है. इसपर आप गाकर राष्ट्रगान रिकॉर्ड कर सकते हैं. अप सभी इस अनोखी पहल से जुड़े.

5:24 PM. 25 Jul 21 11:54 AM. 25 Jul

देश आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, यह गर्व की बात

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार 15 अगस्त को देश अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. ये हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जिस आजादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया, उसके 75 वर्ष होने के हम साक्षी बन रहे हैं.

5:24 PM. 25 Jul 21 11:54 AM. 25 Jul

अमृत महोत्सव के बीच मनेगा कारगिल विजय दिवस 

पीएम मोदी ने कहा कि जो देश लिए तिरंगा उठाता है, उसके सम्मान में, भावनाओं से भर जाना स्वभाविक है. देशभक्ति की ये भावना हम सबको जोड़ती है. 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस है. कारगिल का युद्ध भारत की सेनाओं के शौर्य और संयम का ऐसा प्रतीक है जिसे पूरी दुनिया ने देखा है. अमृत महोत्सव के बीच इस बार ये गौरवशाली दिवस भी मनाया जायेगा.

मुख्य बातें

Mann ki Baat LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित करेंगे. यह मन की बात कार्यक्रम का 79वां संस्करण है. इसका प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन पर किया जायेगा. पीएम के संबोधन की हर बड़ी बात जानने के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >