सुप्रीम कोर्ट से भी मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, कहा- हाईकोर्ट जाएं

मनीष सिसोदिया की अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. दो जजों की बेंच नें सुनवाई के दौरान सिसोदिया से कहा कि वो पहले हाई कोर्ट जाएं. इससे पहले सोमवार को सीबीआई ने सिसोदिया को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था. जहां कोर्ट ने सिसोदिया को 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया था.

सुप्रीम कोर्ट में मनीष सिसोदिया मामले की सुनवाई हुई. उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में कहा कि वो पहले हाई कोर्ट जाएं. कोर्ट ने कहा कि पहले आप हाईकोर्ट क्यों नहीं गये. सीधे सुप्रीम कोर्ट क्यों आ गये… गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, गिरफ्तारी मामले में दिसोदिया की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी दलीलें दे रहे हैं, अपनी अर्जी में उन्होंने कोर्ट से सिसोदिया की रिहाई की गुहार लगाई है.

दो जजों की बेंच करेगी सुनवाई: दरअसल, दिल्ली की आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार हुए मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. सिसोदिया ने गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी. मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली दो जजों की बेंच ने सुनवाई की.

सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी थी 5 दिनों की रिमांड: गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को सीबीआई ने सिसोदिया को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था. कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सिसोदिया को 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया था. इससे पहले रविवार को दिल्ली के आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. वहीं, रिमांड मिलने के बाद सीबीआई ने सिसोदिया से पूछताछ भी शुरू कर दी है.

बता दें, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से पूछताछ में सीबीआई उन्हीं सवालों को पूछ रही है जिन सवालों से अब तक वह बच रहे थे. सीबीआई इन पांच दिनों में सिसोदिया से नए सिरे से सवाल जवाब करेगी. इससे पहले मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दिल्ली में जमकर बवाल काटा.  

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >