मणिपुर में फिर 3 लोगों की हत्या, घाटी के जिलों में लगाया गया कर्फ्यू, बढ़ा तनाव

बंदूकधारी, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, वे पहुंचे और स्थानीय लोगों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी. इस घटना में तीन लोगों की जान गई है. जानें मणिपुर हिंसा का ताजा अपडेट

मणिपुर में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. जानकारी के अनुसार, थौबल जिले में सोमवार शाम को तीन लोगों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसके बाद प्रदेश के पांच जिलों में फिर कर्फ्यू लागू कर दिया गया. खबरों की मानें तो हमालवरों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. इस संबंध मे अंग्रेजी वेबसाइट दी इंडियन एक्सप्रेस ने खबर प्रकाशित की है. खबर के अनुसार, थौबल जिले के लिलोंग इलाके में हथियारबंद लोगों द्वारा तीन लोगों की गोली मारकर हत्या के बाद मणिपुर सरकार ने राज्य के घाटी जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है.

इन इलाकों में फिर लगा कर्फ्यू

जो बात सामने आई है उसके अनुसार, हमलावरों ने लिलोंग चिंगजाओ क्षेत्र में स्थानीय लोगों को निशाना बनाकर गोलीबारी की. इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पांच अन्य घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. हमले के बाद स्थानीय लोगों में नारजगी है. लोगों ने घटना के बाद तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया. थौबल, इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर जिलों में फिर कर्फ्यू लागू कर दिया गया है.

इंफाल के सभी क्षेत्रों में पूर्ण कर्फ्यू

मजिस्ट्रेट द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि जिले में कानून और व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, साथ ही किसी भी अप्रिय घटना और जान-माल के नुकसान से बचने के लिए एहतियात के तौर पर, 31 दिसंबर का कर्फ्यू छूट आदेश रद्द कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इंफाल के सभी क्षेत्रों में पूर्ण कर्फ्यू लगाया गया है.

Also Read: मणिपुर में उग्रवादियों के दो समूहों के बीच गोलीबारी, 13 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने लोगों से की ये अपील

हालांकि घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं बाहर आ सकी है, लेकिन मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक वीडियो बयान जारी किया है और आश्वासन दिया है कि दोषियों का पता लगाया जाएगा. उन्होंने कहा है कि हम इस घटना को हल्के में नहीं लेते हैं. दोषियों को पकड़ने के लिए मणिपुर पुलिस की कार्रवाई जारी है. मैं लोगों से, विशेषकर लिलोंग के लोगों से अपील करता हूं कि वे किसी भी प्रकार की हिंसा का सहारा ना लें. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई करेंगे. कृपया सरकार का सहयोग करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >