Manipur Violence: केंद्रीय मंत्री के घर में भीड़ ने लगा दी आग, पेट्रोल बम से किया हमला, वीडियो आया सामने

Manipur Violence : बदमाश पेट्रोल बम लेकर आए थे. उन्होंने ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल को नुकसान पहुंचाया. जानें अपने आवास में हुए हमले को लेकर क्या बोले केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह

Manipur Violence : मणिपुर में हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है. ताजा घटनाक्रम में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के घर पर हमले की खबर है जिसकी पुष्टि मणिपुर सरकार ने भी की है. बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात इंफाल के कोंगबा में आरके रंजन सिंह के आवास में भीड़ ने आग लगा दी. इस संबंध में न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है.

कितना पहुंचा नुकसान

मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर एएनआई से बात करते हुए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह ने कहा कि मैं इस समय आधिकारिक काम से केरल में हूं. शुक्र है कि मेरे आवास में जो आग लगायी गयी है, उसमें कोई हताहत नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि बदमाश पेट्रोल बम लेकर आए थे. उन्होंने ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल को नुकसान पहुंचाया.

Also Read: Manipur Violence: मंत्री नेमचा किपगेन के घर पर गयी लगाई आग, जानें मणिपुर के क्या है हालात

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शांति की अपील करते हुए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह ने कहा कि मेरे गृह राज्य में ये सब हो रहा है जिसे देखकर मैं दुखी हूं. मैं अब भी लोगों से शांति की अपील कर रहा हूं. इस तरह की हिंसा अमानवीय हैं.


खाली घरों में लगायी गयी आग

इधर जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर में गुरुवार को भीड़ ने कम से कम दो खाली घरों में आग लगा दी जिससे इलाके में और तनाव फैल गया. सुरक्षा बलों ने इंफाल के न्यू चेकॉन में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया और भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़े गये. आगजनी की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि जिन घरों में आग लगायी गयी, वे खाली थे. पिछले महीने राज्य में जातीय हिंसा शुरू होने के बाद उन घरों के लोग वहां से पलायन कर गये थे. यह घटना ऐसे समय हुई जब सेना और असम राइफल्स के जवानों ने राज्य में हिंसा बढ़ने के बाद अपना अभियान तेज कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >