Manipur Violence: मणिपुर हिंसा के कारण NEET (UG)-2023 की परीक्षा स्थगित, जानें कब होगा Exam

एनईईटी (यूजी) -2023 परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए स्थगित कर दी गई जिन्हें मणिपुर में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे और उनकी परीक्षा बाद की तारीख में आयोजित की जाएगी. शिक्षा राज्य मंत्री ने एनटीए को पत्र लिखकर मणिपुर की स्थिति के मद्देनजर परीक्षा को पुनर्निर्धारित करने के लिए कहा है.

मणिपुर में भड़की हिंसा ने अबतक 54 लोगों की जान ले ली है. इधर राज्य में होने वाली NEET (UG)-2023 की परीक्षा भी हिंसा के कारण स्थगित कर दी गयी है. इसके मद्देनजर मणिपुर के शिक्षा मंत्री डॉ राजकुमार रंजन सिंह ने एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को पत्र लिखकर नयी तारीख की घोषणा करने के लिए कहा है.

NEET (UG)-2023 परीक्षा के लिए जारी होगी नयी तारीख

एनईईटी (यूजी) -2023 परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए स्थगित कर दी गई जिन्हें मणिपुर में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे और उनकी परीक्षा बाद की तारीख में आयोजित की जाएगी. शिक्षा राज्य मंत्री डॉ राजकुमार रंजन सिंह ने एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को पत्र लिखकर मणिपुर की स्थिति के मद्देनजर परीक्षा को पुनर्निर्धारित करने के लिए कहा है.

मणिपुर हिंसा में 54 लोगों की मौत, इंफाल घाटी में शांति; ज्यादातर दुकानें और बाजार खुले

मणिपुर में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इंफाल घाटी में शनिवार को जनजीवन सामान्य नजर आया और ज्यादातर दुकानें तथा बाजार फिर से खुले, सड़कों पर वाहन भी नजर आए. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी प्रमुख क्षेत्रों और सड़कों पर सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों, त्वरित कार्य बल (आरएएफ) और केंद्रीय पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है.

Also Read: Manipur Violence: मणिपुर की स्थिति पर अमित शाह की नजर, अधिकारियों से लगातार ले रहे अपडेट्स

इलाके में शांति के लिए सुरक्षा बल तैनात

अधिकारियों ने बताया कि इंफाल शहर और अन्य जगहों पर सुबह ज्यादातर दुकानें और बाजार खुले, लोगों ने सब्जियां और अन्य आवश्यक वस्तुएं खरीदीं. हालांकि, इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात रहे. 54 मृतकों में से 16 शव चुराचांदपुर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखे गए हैं, जबकि 15 शव इंफाल पूर्वी जिले में जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान में रखे हुए हैं.

मणिपुर में क्यों भड़की हिंसा

मणिपुर में बहुसंख्यक मेइती समुदाय द्वारा उसे अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में ‘ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर’ (एटीएसयूएम) की ओर से बुधवार को आयोजित ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के दौरान चुराचांदपुर जिले के तोरबंग क्षेत्र में हिंसा भड़क गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >