Weather Forecast : यूपी में अनेक हिस्सों में जमकर हुई बारिश, बिहार-झारखंड समेत जानें अन्य राज्यों का हाल
Weather Forecast Today LIVE , 20 July 2021, heavy Rain Alert, Monsoon 2021 Update: आज दिल्ली में बारिश के आसार हैं. वहीं, बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है…
Weather Forecast : यूपी में अनेक हिस्सों में जमकर हुई बारिश, बिहार-झारखंड समेत जानें अन्य राज्यों का हाल
Live Updates
4:05 AM. 21 Jul 2110:35 PM. 20 Jul
यूपी में अनेक हिस्सों में जमकर हुई बारिश
उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादात हिस्सों में जोरदार बारिश हुई. मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी मानसून राज्य में पूरी तरह सक्रिय हो गया है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर जबकि पश्चिमी भागों के ज्यादातर इलाकों में वर्षा हुई.
4:05 AM. 21 Jul 2110:35 PM. 20 Jul
दिल्ली में बारिश की वजह से तुगलक रोड पर ट्रैफिक जाम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की वजह से तुगलक रोड पर ट्रैफिक जाम लगा. इसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना पड़ा.
4:05 AM. 21 Jul 2110:35 PM. 20 Jul
महाराष्ट्र के इन इलाकों में भारी बारिश की आशंका
आईएमडी के मुंबई केंद्र के अनुसार, पुणे, रायगढ़, रत्नगिरि कोल्हापुर और सतारा में बेहद भारी बारिश होने की आशंका प्रबल है. इन जिलों में बुधवार और बृहस्पतिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के अनुसार, राज्य के मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों में शुक्रवार तक हल्की बारिश हो सकती है.
4:05 AM. 21 Jul 2110:35 PM. 20 Jul
महाराष्ट्र के 5 जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को रायगढ़ और पुणे समेत महाराष्ट्र के पांच जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया. विभाग ने बताया कि अगले दो दिन में इन जिलों में कुछ स्थानों पर बेहद भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने मुंबई के लिए बुधवार और शुक्रवार के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है.
4:05 AM. 21 Jul 2110:35 PM. 20 Jul
उत्तर प्रदेश के एटा में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण कई जगह जलभराव
उत्तर प्रदेश के एटा में लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से कई जगह जलभराव हुआ. इस कारण लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ.
4:05 AM. 21 Jul 2110:35 PM. 20 Jul
हिमाचल में 21 और 22 जुलाई के लिए येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 26 जुलाई तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है. वहीं, 21 और 22 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
मुख्य बातें
Weather Forecast Today LIVE , 20 July 2021, heavy Rain Alert, Monsoon 2021 Update: आज दिल्ली में बारिश के आसार हैं. वहीं, बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है…