Viral Video : ट्रैफिक जाम के बीच एक शख्स का फुटपाथ पर बाइक चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सड़क पर गाड़ियां जाम में फंसी दिखाई दे रही हैं, जबकि बाइक सवार आगे निकलने के लिए फुटपाथ का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है. इसे देखकर लोग ट्रैफिक नियमों और लोगों की जिम्मेदारी पर सवाल उठा रहे हैं. यह वीडियो ‘घर के क्लेश’ नाम के एक्स यूजर ने शेयर किया है. वीडियो के साथ लिखा गया, “ये सामान्य कैसे है? कुछ बेवकूफ फुटपाथ को अपनी प्राइवेट सड़क समझ रहे हैं.”
वीडियो में बाइक सवार ट्रैफिक से आगे निकलने के लिए फुटपाथ का इस्तेमाल करता दिख रहा है. वहीं, इसी फुटपाथ पर पैदल चलने वाले लोग भी नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन आए. ज्यादातर यूजर्स फुटपाथ को सड़क की तरह इस्तेमाल करने के लिए बाइक सवार का क्रिटिसाइज करते नजर आए. एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “बिल्कुल! लगता है इन्हें फुटपाथ अपनी रेसिंग ट्रैक लगता है.”
हालांकि, कुछ यूजर्स ने भारतीय सड़कों की दूसरी समस्याओं की ओर भी ध्यान दिलाया. एक यूजर ने कहा कि कई जगह दुकानदार फुटपाथ पर कब्जा कर उसका इस्तेमाल अपने काम के लिए करते हैं. उसने लिखा कि अगर बाइक चलाने से किसी को परेशानी नहीं हो रही है, तो इसे गलत नहीं माना जाना चाहिए. कई यूजर्स ने कहा कि भारतीय सड़कों पर ऐसे नजारे आम हैं. एक यूजर ने लिखा, “ट्रैफिक जाम होने पर बाइक सवार फुटपाथ पर चढ़ जाते हैं. इसकी वजह लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता की कमी है या फिर कानून का सही तरीके से पालन नहीं होना.”
