VIDEO: धारदार हथियार से शख्स ने महिला को उतारा मौत के घाट, हत्या का खौफनाक वीडियो वायरल

viral video : सोशल मीडिया में एक हत्या का खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स धारदार हथियार से महिला की हत्या करता दिख रहा है. शर्मनाक बात है कि दर्जनों लोग वहां खड़े होकर तमाशा देखते रह गए.

viral video : सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो महाराष्ट्र के पुणे का है. जहां ‘बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ)’ कंपनी में काम करने वाली 28 वर्षीय महिला की मंगलवार शाम को उसके पुरुष सहकर्मी ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. हत्याकांड शहर के येरवडा इलाके में स्थित कंपनी डब्ल्यूएनएस के पार्किंग स्थल में हुआ. पीड़िता की पहचान शुभदा कोडारे के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम कृष्णा कनोजा है. दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे. घटना के बाद महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

उधार मांगने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस ने हत्याकांड के बारे में बताया, ‘‘आरोपी कृष्णा कनोजा ने शाम करीब छह बजे कंपनी के पार्किंग स्थल में कोडारे की दाहिनी कोहनी पर धारदार हथियार से हमला किया. यह जानकारी मिली है कि ये हमला धन उधार लेने के विवाद का नतीजा था.’’ पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया-कोडारे ने पिता के इलाजे के लिए किश्तों में करीब 4 लाख रुपये उधार लिए थे. वो अपने उधार पैसे मांग रहा था, जिसके बाद विवाद हुआ और हत्याकांड को अंजाम दिया.

यह भी पढ़ें: WATCH: हिम्मत ताे देखो… बंदे ने तेंदुए को उसकी पूंछ पकड़कर घुमा डाला, वायरल हुआ वीडियो

तमाशा देखते रहे लोग और शख्स ने महिला को मौत के घाट उतारा

शर्मनाक बात है कि जब शख्स महिला पर धारदार हथियार से हमला कर रहा था, तो वहां पर दर्जनों लोग मौजूद थे. लेकिन किसी ने शख्स को रोकने की कोशिश नहीं की. हत्या के बाद जब आरोपी कृष्णा कनोजा ने हथियार को फेंक दिया, तब लोगों ने पकड़कर उसकी धुनाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. शुभदा की बहन की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें: Viral Video: शेर को बकरी की तरह हांकता दिखा शख्स, वीडियो देखेंगे तो रह जाएंगे दंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >