कर्नाटक के बेलगावी में बड़ा हादसा, नाले में गिरा वाहन, नौ मजदूरों की मौत- 8 घायल

दुर्घटना के बाद से मौके पर पहुंचे बेलगावी पुलिस आयुक्त एम बी बोरलिंगैया की देखरेख में बचाव अभियान चलाया गया. पुलिस के अनुसार, गोकक तालुक के अक्कतंगियारा हाला गांव के रहने वाले ये मजदूर बेलगावी की ओर जा रहे थे, तभी वाहन हादसे का शिकार हो गया.

Road Accident: कर्नाटक के बेलगावी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां के एक गांव में रविवार सुबह एक मालवाहक वाहन के नाले में गिरने से नौ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये जिनमें एक की हालत गंभीर है. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया.

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल: दुर्घटना के बाद से मौके पर पहुंचे बेलगावी पुलिस आयुक्त एम बी बोरलिंगैया की देखरेख में बचाव अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, गोकक तालुक के अक्कतंगियारा हाला गांव के रहने वाले ये मजदूर बेलगावी की ओर जा रहे थे और इनका वाहन कानाबारगी गांव में ‘बल्लारी नाला’ में गिर गया.

नियंत्रण खोने के बाद नाले में गिरा वाहन: पुलिस ने बताया कि ये निर्माण मजदूर बेलगावी की तरफ जा रहे थे. चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के बाद वाहन नाले में गिरा. पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गये थे और एक मजदूर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को वाहन के नीचे से बाहर निकाला.

बेलगावी पुलिस आयुक्त एम बी बोरलिंगैया बचाव कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे और उन्होंने शोक-संतप्त परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >