Maharashtra Politics Crisis: दो-चार लोगों को तोड़ने से नहीं टूटेगी पार्टी, NCP में बगावत पर भड़के संजय राउत
Copied link
Maharashtra Politics: अजित पवार की बगावत पर एनसीपी सख्त हो गयी है. पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने कहा कि तीन महीने में पूरी पिक्चर बदल जाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी को लोगों का समर्थन मिल रहा है. समय आने पर सभी लोग साथ खड़े होंगे. वहीं. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने यह भी कहा है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को उन विधायकों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने का अधिकार है, जिन्होंने बीते जिन यानी रविवार को महाराष्ट्र कैबिनेट में शपथ ली. इससे पहले महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए एनसीपी नेता अजित पवार ने डिप्टी सीएम और अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ले ली.
12:52 AM. 4 Jul 2312:52 AM. 4 Jul
दो-चार लोगों को तोड़ने से पार्टी नहीं टूटेगी- राउत
शिव सेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा है कि शरद पवार की पार्टी में कुछ लोगों ने एक निर्णय लिया है, वह अंतःविषय है, प्रतिक्रिया होती है. जहां भी बीजेपी पार्टी को तोड़ सकती है वह इसे तोड़ने की कोशिश करेगी 2024 तक. ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स, एक खेल चल रहा है. लेकिन दो-चार लोगों को तोड़ने से पार्टी नहीं टूटेगी.
12:52 AM. 4 Jul 2312:52 AM. 4 Jul
अजित पवार के नेतृत्व में यह नई शुरूआत
एनसीपी के बागी नेता प्रफुल्ल पटेन ने कहा है कि अजित पवार के नेतृत्व में यह नई शुरूआत है. उन्होंने कहा कि जयंत पाटिल को पद से हटाने की सूचना दी. अयोग्य ठहराने का अधिकार सिर्फ स्पीकर के पास है.
12:52 AM. 4 Jul 2312:52 AM. 4 Jul
एनसीपी पार्टी के सदस्यों के रजिस्टर से हटाया नाम
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के नाम एनसीपी पार्टी के सदस्यों के रजिस्टर से हटाने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मैं पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के नाम एनसीपी पार्टी के सदस्यों के रजिस्टर से हटाने का आदेश देता हूं.
12:52 AM. 4 Jul 2312:52 AM. 4 Jul
9 विधायकों को अयोग्य घोषित करने का प्रस्ताव पास
एनसीपी के 9 विधायकों को अयोग्य घोषित करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है.
12:52 AM. 4 Jul 2312:52 AM. 4 Jul
विधायकों के पार्टी छोड़ने का पुराना अनुभव- शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि अजित पवार खेमे से कई लोगों ने फोन कर कहा है है कि उनकी विचारधारा एनसीपी से अलग नहीं है और वे अगले कुछ दिनों में अंतिम फैसला लेंगे. पवार ने यह भी कहा कि मेरे पास विधायकों के पार्टी छोड़ने का पुराना अनुभव है. भविष्य में नतीजे अच्छे होंगे.
12:52 AM. 4 Jul 2312:52 AM. 4 Jul
जयंत को कार्रवाई का अधिकार- शरद पवार
एनसीपी के बागी विधायकों पर किसी भी तरह से छोड़ने के मूड में एनसीपी दिखाई नहीं दे रही है. पार्टी प्रमुख शरद पवार ने पूरे घटनाक्रम को लेकर कहा है कि एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को उन विधायकों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने का अधिकार है, जिन्होंने कल महाराष्ट्र कैबिनेट में शपथ ली.
2:18 PM. 3 Jul 232:18 PM. 3 Jul
संजय राउत ने किया बीजेपी पर हमला
अजित पवार के सरकार में शामिल होने पर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा है कि बीजेपी विपक्षी दलों को तोड़ रही है, वे सरकारें बना और बिगाड़ रहे हैं. जिन लोगों पर पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, उन्होंने आज शपथ ली, इसका मतलब है कि या तो वे दावे गलत थे या बीजेपी उनकी पार्टी में शामिल होने पर भ्रष्टाचारियों की तरह है.
2:18 PM. 3 Jul 232:18 PM. 3 Jul
5 जुलाई को शरद पवार के नेतृत्व में बैठक
महाराष्ट्र NCP अध्यक्ष जयंत पाटिल ने आजीत पवार की बगावत को लेकर कहा है कि हमारी पार्टी के कुछ विधायक अब वहां जाकर शपथ लिया और अब वे मंत्री हो गए हैं. यह हमारी नीति नहीं थी. महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना और NCP का जो गठबंधन है हमारी नीति उसमें रहने की है. जो लोग गए हैं उन्होंने पार्टी के खिलाफ निर्णय लिया है. 5 जुलाई को शरद पवार के नेतृत्व में महाराष्ट्र जिले के सभी कार्यकर्ता और नेती की बैठक होगी.
2:18 PM. 3 Jul 232:18 PM. 3 Jul
कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
NCP कार्यकर्ताओं ने जलगांव में NCP नेता अजित पवार के महाराष्ट्र के दूसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने और 8 अन्य NCP नेताओं के महाराष्ट्र के मंत्री के रूप में शपथ लेने पर जश्न मनाया.
2:18 PM. 3 Jul 232:18 PM. 3 Jul
केन्द्र पर शरद पवार ने किया कटाक्ष
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने केन्द्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने एनसीपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी के नेता भ्रष्टाचार और सिंचाई घोटाले में शामिल हैं. आज ये साबित हो गया कि पीएम के आरोप गलत थे. पवार ने कहा कि उनका मानना है कि यह कार्रवाई एजेंसियों का उपयोग करके की गई है क्योंकि हमारे 6 से 7 नेताओं के खिलाफ मामले हैं.
2:18 PM. 3 Jul 232:18 PM. 3 Jul
बगावत पर उतरे लोगों की चिंता
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पार्टी में बगावत पर कहा कि मैं ये कभी नहीं कहूंगा कि मेरा घर बंट गया है, ये मसला मेरे घर का नहीं है, ये लोगों का मसला है. मुझे उन लोगों के भविष्य की चिंता है जो चले गए. मैं इसका श्रेय पीएम मोदी को देना चाहता हूं. दो दिन पहले उन्होंने बयान दिया था और उस बयान के बाद कुछ लोग असहज महसूस करने लगे थे, उनमें से कुछ को ईडी की कार्रवाई का सामना भी करना पड़ रहा था.
2:18 PM. 3 Jul 232:18 PM. 3 Jul
पार्टी को फिर से मजबूत करने के लिए करेंगे काम
NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि हम पार्टी को फिर से मजबूत करने के लिए काम करेंगे. बागी नेताओं के खिलाफ किसी भी कार्रवाई पर फैसला लेने के लिए विधायक और सभी वरिष्ठ नेता एक साथ बैठेंगे. अध्यक्ष होने के नाते मैंने प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को नियुक्त किया था लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का पालन नहीं किया. इसलिए, मुझे उनके खिलाफ कुछ कार्रवाई करनी होगी.
9:55 PM. 2 Jul 239:55 PM. 2 Jul
अजित पवार ने अपना ट्विटर बायो बदला
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के तौर पर अजित पवार ने अपना ट्विटर बायो बदला. अजित पवार समेत कई एनसीपी नेताओं ने आज महाराष्ट्र में एनडीए सरकार को समर्थन दिया.
9:39 PM. 2 Jul 239:39 PM. 2 Jul
नाम और पार्टी के चुनाव चिन्ह पर ठोका दावा
सरकार में शामिल होने के बाद डिप्टी सीएम अजित पवार ने एनसीपी पार्टी और पार्टी के चुनाव चिन्ह पर दावा ठोका है.
9:39 PM. 2 Jul 239:39 PM. 2 Jul
विकास के लिए आया पीएम मोदी के साथ
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा है कि जल्द महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा. सरकार में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार विकास कर रही है. इस लिए हमलोग शासन का हिस्सा बने हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ विपक्ष बिखरा हुआ है. वो विकास के लिए पीएम मोदी के साथ काम करने को तैयार हुए हैं.
9:39 PM. 2 Jul 239:39 PM. 2 Jul
ज्यादा दिन चलेगा यह सर्कस- संजय राउत
महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार अपनी पार्टी में टूट से विचलित नहीं हैं और नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं. राउत ने एक ट्वीट में कहा कि मैंने अभी एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बात की. उन्होंने कहा कि वह दृढ़ हैं और लोगों का समर्थन हमारे साथ है. हम उद्धव ठाकरे के साथ एक नई शुरुआत कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोग इस तरह के सर्कस को लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं करेंगे.
9:39 PM. 2 Jul 239:39 PM. 2 Jul
डबल इंजन की सरकार अब ट्रिपल इंजन बन गई
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि पहले अब हमारे पास 1 मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री हैं. डबल इंजन की सरकार अब ट्रिपल इंजन बन गई है. महाराष्ट्र के विकास के लिए, मैं अजीत पवार और उनके नेताओं का स्वागत करता हूं. अजीत पवार का अनुभव महाराष्ट्र को मजबूत करने में मदद करेगा.
9:39 PM. 2 Jul 239:39 PM. 2 Jul
एकनाथ शिंदे ने कही ये बात
अजीत पवार समेत एनसीपी के नेताओं के मंत्रीमंडल में शामिल होने के को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि कैबिनेट में सीटों के बंटवारे पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय है. हम महाराष्ट्र के विकास के लिए एक साथ आए हैं. विपक्ष को लोकसभा चुनाव में 4 से 5 सीटें मिली थीं. इस बार वे ऐसा करने में कामयाब नहीं होंगे कि उतनी सीटें भी प्राप्त करें.
9:39 PM. 2 Jul 239:39 PM. 2 Jul
अनिल पाटिल ने ली मंत्री पद की शपथ
एनसीपी नेता अनिल पाटिल ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहें.
9:39 PM. 2 Jul 239:39 PM. 2 Jul
पुणे स्थित अपने आवास से रवाना हुए शरद पवार
अजित पवार समेत कई एनसीपी नेताओं ने आज महाराष्ट्र में एनडीए सरकार को समर्थन दिया हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार पुणे स्थित अपने आवास से रवाना हो गए.
9:39 PM. 2 Jul 239:39 PM. 2 Jul
बीजेपी का पीठ में छुरा घोंपने का इतिहास- आनंद दुबे
महाराष्ट्र में राजनीतिक उलटफेर को लेकर उद्धव ठाकरे गुट के नेता और प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा है कि जो नेता कल तक विपक्ष में थे और सरकार की आलोचना करते थे. वो आज उसी सरकार में शामिल हो गए हैं. आज बीजेपी को अजित पवार चाहिए थे, इसलिए ले गए, लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि बीजेपी का पीठ में छुरा घोंपने का इतिहास रहा है.
9:39 PM. 2 Jul 239:39 PM. 2 Jul
जो विधायक भ्रष्ट थे अब बन रहें मंत्री- प्रियंका चतुर्वेदी
महाराष्ट्र में राजनीति एक बार फिर गरम हो गई है. अजीत पवार समेत 9 एनसीपी नेता ने मंत्री पद की शपथ ली है. महाराष्ट्र के बदलते सियासी घटनाक्रम पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि जो विधायक भ्रष्ट थे अब मंत्री बन रहे हैं.
9:39 PM. 2 Jul 239:39 PM. 2 Jul
एनसीपी नेता अदिति तटकरे ने महाराष्ट्र मंत्री पद की शपथ ली
9:39 PM. 2 Jul 239:39 PM. 2 Jul
दिलीप वाल्से पाटिल ने ली मंत्री पद की शपथ
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी नेता दिलीप वाल्से पाटिल ने महाराष्ट्र मंत्री पद की शपथ ली.
9:39 PM. 2 Jul 239:39 PM. 2 Jul
छगन भुजबल ने भी ली शपथ
एनसीपी नेता छगन भुजबल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में महाराष्ट्र के मंत्री पद की शपथ ली.
9:39 PM. 2 Jul 239:39 PM. 2 Jul
डिप्टी सीएम बन अजीत पवार
महाराष्ट्र में एकनाश शिंदे सरकार में आज यानी रविवार को अजित पवार ने बतौर डिप्टी सीएम मंत्री पद की शपथ ली.
7:56 PM. 2 Jul 237:56 PM. 2 Jul
अजित पवार समेत कुल 9 मंत्री लेंगे शपथ
अजित पवार , छगन भुजबल और दिलीप पाटील समेत समेत कुल 9 मंत्री लेंगे शपथ
7:56 PM. 2 Jul 237:56 PM. 2 Jul
जित पवार के साथ राजभवन गए कुछ विधायक विपक्षी एकता बैठक में राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने से थे नाराज
NCP नेता अजित पवार के साथ राजभवन गए कुछ विधायक, पटना में विपक्षी एकता बैठक में राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने और उन्हें सहयोग करने के शरद पवार के “एकतरफा” फैसले से “नाराज” थे: सूत्र
7:56 PM. 2 Jul 237:56 PM. 2 Jul
महाराष्ट्र राजभवन में सीएम एकनाथ शिंदे, NCP नेता अजीत पवार, प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल मौजूद हैं
महाराष्ट्र राजभवन में सीएम एकनाथ शिंदे, NCP नेता अजीत पवार, प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल मौजूद हैं
7:56 PM. 2 Jul 237:56 PM. 2 Jul
शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बनेंगे अजित पवार, छगन भुजबल भी बनेंगे मंत्री
शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बनेंगे अजित पवार, छगन भुजबल और दिलीप वासले पाटील भी बनेंगे मंत्री.
7:41 PM. 2 Jul 237:41 PM. 2 Jul
अभी हम मुख्यमंत्री के साथ राजभवन में जा रहे हैं
महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने कहा कि अभी हम मुख्यमंत्री के साथ राजभवन में जा रहे हैं. बाहर आने के बाद बताएंगे की हमारे साथ कौन-कौन था?
7:41 PM. 2 Jul 237:41 PM. 2 Jul
शरद पवार ने क्या कहा
एनसीपी नेता अजित पवार के आवास पर एनसीपी नेताओं की बैठक बुलाए जाने पर NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि मुझे ठीक से नहीं पता कि यह बैठक क्यों बुलाई गयी है लेकिन विपक्ष के नेता होने के नाते उन्हें (अजित पवार) विधायकों की बैठक बुलाने का अधिकार है. वह ऐसा नियमित रूप से करते हैं। मुझे इस बैठक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है.
7:39 PM. 2 Jul 237:39 PM. 2 Jul
शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बन सकते हैं अजित पवार
अजित पवार शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बन सकते हैं.
7:37 PM. 2 Jul 237:37 PM. 2 Jul
NCP में टूट की आशंका, 18 विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे अजित पवार
NCP में टूट की आशंका, 18 विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे अजित पवार. राजभवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस मौजूद हैं. सूत्रों की माने तो अजित पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं.
मुख्य बातें
Maharashtra Politics: अजित पवार की बगावत पर एनसीपी सख्त हो गयी है. पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने कहा कि तीन महीने में पूरी पिक्चर बदल जाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी को लोगों का समर्थन मिल रहा है. समय आने पर सभी लोग साथ खड़े होंगे. वहीं. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने यह भी कहा है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को उन विधायकों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने का अधिकार है, जिन्होंने बीते जिन यानी रविवार को महाराष्ट्र कैबिनेट में शपथ ली. इससे पहले महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए एनसीपी नेता अजित पवार ने डिप्टी सीएम और अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ले ली.
'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.