Maharashtra: शरद पवार ने भतीजे की पार्टी में लगाई सेंध, 4 नेताओं ने अजित का छोड़ा साथ, भुजबल से मुलाकात के बाद हलचल तेज

Maharashtra: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - शरदचंद्र पवार के प्रमुख शरद पवार ने अपने भतीजे की पार्टी में सेंध लगा दी है.

Maharashtra: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार को उस समय तगड़ा झटका लगा, जब पिंपरी-चिंचवाड़ इकाई के प्रमुख अजित गव्हाणे ने पार्टी छोड़ दी. यही नहीं उनके साथ पार्टी के तीन और नेताओं ने भी अजित पवार का साथ छोड़ दिया. गव्हाणे और पूर्व पार्षदों ने पार्टी के अध्यक्ष सुनील तटकरे को अपना त्यागपत्र सौंपा.

शरद पवार की पार्टी में जानें की तैयारी

अजित पवार गुट से इस्तीफा देने के बाद अजित गव्हाणे और उनके साथियों ने शरद पवार के साथ जाने की तैयारी कर ली है. गव्हाणे ने बुधवार को कहा, हम शरद पवार का आशीर्वाद लेंगे. लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति को तगड़ा झटका लगा था और माविकास अघाड़ी ने 48 में से 30 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी. लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद ही अजित पवार गुट में नेताओं की नाराजगी उभरकर सामने आने लगी थी.

शरद पवार और छगन भुजबल की मुलाकात से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज

शरद पवार और महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल की मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. भुजबल से मुलाकात पर शरद पवार ने कहा, उन्होंने बारामती में कुछ अच्छे भाषण दिए थे और मेरे बारे में कुछ कहा था. फिर वे मुझसे मिलने आए. उन्होंने मुझे महाराष्ट्र के हित में बातें बताईं और चाहते थे कि मैं चर्चा के लिए आऊं. उन्होंने मुझे एक बैठक के बारे में बताया जिसमें मैं शामिल नहीं हुआ. वह बैठक सीएम ने बुलाई थी, यह आरक्षण के मुद्दे पर एक सर्वदलीय बैठक थी. मनोज जरांगे पाटिल ने मराठा आरक्षण पर सीएम से बात की, जब वे अनशन पर थे. मुझे उन बातचीत के बारे में पता नहीं था. जरांगे पाटिल और राज्य सरकार के लोग बातचीत कर रहे हैं…लेकिन हमें नहीं पता कि वे क्या चर्चा कर रहे हैं…इसलिए, जब तक मुझे उनकी बातचीत के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिलती, हम कैसे कोई रुख अपना सकते हैं? शरद पवार ने कहा, भुजबल ने मुझसे कहा कि कुछ कदम उठाएं, अन्यथा महाराष्ट्र में कुछ समस्याएं होंगी. लेकिन मुझे लगता है कि समन्वय करना सरकार की जिम्मेदारी है.

भुजबल के बाद सुनेत्रा पवार ने भी शरद पवार से की मुलाकात

अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल की शरद पवार से मुलाकात के एक दिन बाद सुनेत्रा पवार ने भी शरद पवार से भेंट की थी. जिससे सियासी अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि भुजबल ने कहा, शरद पवार, पवार परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं. इसलिए, अगर सुनेत्रा उनसे मिलीं हैं तो मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है. महाराष्ट्र सरकार में उद्योग मंत्री और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता उदय सामंत ने कहा, अगर सुनेत्रा पवार ने आज (मंगलवार) शरद पवार से मुलाकात की है तो केवल वही इस पर टिप्पणी कर सकती हैं. लेकिन मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के भीतर सब कुछ ठीक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >