Maharashtra Political Crisis: उद्धव के दूत नार्वेकर ने सूरत में शिवसेना विधायकों से की मुलाकात

maharashtra political crisis: महाराष्ट्र में हुए विधान परिषद चुनाव के बाद से सियासी तेज हो गयी है. शिवसेना में बगावत की खबर आ रही है. एकनाथ शिंदे सहित 26 विधायक गुजरात में कैंप किये हुए हैं.

Live Updates
4:18 AM. 22 Jun 22 10:48 PM. 21 Jun

उद्धव के दूत मिलिंद नार्वेकर ने सूरत में शिवसेना विधायकों से की मुलाकात

उद्धव ठाकरे के दूत मिलिंद नार्वेकर ने सूरत के ला मेरिडियन होटल में शिव सेना के नेताओं से मुलाकात की. इस होटल में महाराष्ट्र के 35 शिव सेना विधायक मौजूद हैं. एकनाथ शिंदे की अगुवाई में ये विधायक यहां पहुंचे हैं. एकनाथ को मनाने के लिए मिलिंद नार्वेकर को भेजा गया था. करीब डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद नार्वेकर सूरत से मुंबई लौट रहे हैं.

4:18 AM. 22 Jun 22 10:48 PM. 21 Jun

उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे अजित पवार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए उप-मुख्यमंत्री अजित पवार उनके आवास पर पहुंचे हैं. राज्य में उत्पन्न हुए राजनीतिक संकट पर चर्चा के लिए अजित पवार आये हैं.

4:18 AM. 22 Jun 22 10:48 PM. 21 Jun

उद्धव से मिलेंगे अजित पवार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से आज शाम 6:30 बजे मुलाकात करेंगे उप-मुख्यमंत्री अजित पवार. मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गयी है.

4:18 AM. 22 Jun 22 10:48 PM. 21 Jun

उद्धव ठाकरे ने शिव सेना सांसदों की बैठक बुलायी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिव सेना सांसदों की बैठक बुलायी है. यह बैठक उद्धव के आवास पर शाम 7 बजे होगी.

4:18 AM. 22 Jun 22 10:48 PM. 21 Jun

महाराष्ट्र में नहीं चलेगा भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’, बोले शिव सेना सांसद संजय राउत

महाराष्ट्र में सियासी संकट पर शिव सेना के सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में सफल नहीं होगा भारतीय जनता पार्टी का ‘ऑपरेशन लोटस’. एकनाथ शिंदे से संपर्क करने की कोशिश में है शिव सेना. उन्होंने कहा कि शिवसेना सरकार को कोई खतरा नहीं है. संजय राउत ने कहा कि एकनाथ को मना लिया जायेगा. बताया जा रहा है कि शिव सेना के 35 विधायक भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में हैं.

4:18 AM. 22 Jun 22 10:48 PM. 21 Jun

दिल्ली में बोले शरद पवार- महाराष्ट्र सरकार पर कोई संकट नहीं, हर फैसले में उद्धव के साथ

एनसीपी नेता शरद पवार ने महाराष्ट्र में सियासी संकट पर दिल्ली में बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार पर कोई संकट नहीं है. उद्धव ठाकरे के हर फैसले का उनकी पार्टी समर्थन करती है.

मुख्य बातें

maharashtra political crisis: महाराष्ट्र में हुए विधान परिषद चुनाव के बाद से सियासी तेज हो गयी है. शिवसेना में बगावत की खबर आ रही है. एकनाथ शिंदे सहित 26 विधायक गुजरात में कैंप किये हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >