महाराष्ट्र में सीक्रेट मीटिंग! बारह बजे रात को एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे फडणवीस और अजित पवार

अजित पवार और अन्य 8 एनसीपी विधायकों ने पिछले दिनों मंत्री पद की शपथ ली थी. शपथ के बाद दस दिन से ज्यादा हो गये. इसके बाद से विभागों के बंटवारे को लेकर लगातार कयास लगाये जा रहे हैं. जानें क्या है ताजा अपडेट

महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल जारी है. बीती रात 12:00 बजे उपमुख्यमंत्री अजित पवार सीएम एकनाथ शिंदे के बंगले वर्षा पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे दोनों नेताओं के बीच बातचीत चली. वहीं दूसरी ओर देवेंद्र फडणवीस रात करीब 11:15 मुख्यमंत्री के आवास वर्षा पर पहुंचे थे. वे अजित पवार के जाने के आधे घंटे बाद रात 2 बजे वहां से निकलते नजर आये.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम विभाग बंटवारे को जल्द से जल्द सुलझा लेना चाहते हैं. यही वजह है कि वे रात में भी मामले को लेकर मंथन कर रहे हैं और सीक्रेट मीटिंग कर रहे हैं. पहली बार ऐसा देखा गया है कि सीएम और दोनों डिप्टी सीएम इस तरह की मीटिंग में साथ नजर आये.

मंत्रिमंडल विस्तार पर तीनों नेताओं ने किया मंथन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम के बीच देर रात मीटिंग हुई. हालांकि इस मीटिंग में क्या बात हुई, इसकी जानकारी बाहर निकलकर नहीं आयी है. लेकिन कयास लगाये जा रहे हैं कि विभाग वितरण और मंत्रिमंडल विस्तार पर तीनों नेताओं ने मंथन किया होगा. यहां चर्चा कर दें कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार यह खबर लगातार सामने आ रही थी कि मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री एक साथ बैठकर मीटिंग करने वाले हैं. इससे पहले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मीटिंग हो चुकी थी, लेकिन अजित पवार इस मीटिंग में नजर नहीं आये थे.

Also Read: Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने अजित पवार पर कसा तंज, कहा- देखना है BJP अपनी ‘नयी टोली’ कैसे संभालती है

शपथ लिए हुए हो गये 10 दिन से ज्यादा

अजित पवार और अन्य 8 एनसीपी विधायकों ने पिछले दिनों मंत्री पद की शपथ ली थी. शपथ के बाद दस दिन से ज्यादा हो गये लेकिन विभागों का बंटवारा अभी तक नहीं हो सका है. इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. सूत्रों का कहना है कि शिंदे गुट नाराज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >