Maharashtra New CM : गृह विभाग के लिए रूठ गए एकनाथ शिंदे? देवेंद्र फडणवीस भी अड़े

Maharashtra New CM : एकनाथ शिंदे अचानक सतारा चले गए हैं. खबर है कि नई सरकार में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस गृह विभाग को लेकर अड़ गए हैं.

Maharashtra New CM : महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन सरकार बनाने में देर कर रहा है. इसके बाद सवालों का पहाड़ खड़ा हो गया है. इस बीच, शिंदे गुट ने मांग की है कि शिवसेना को गृह विभाग की जिम्मेदारी मिले. एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण गृह विभाग को लेकर अड़े हुए हैं. वर्तमान सरकार में फडणवीस के पास गृह विभाग है. शिंदे और फडणवीस शुक्रवार सुबह दिल्ली से मुंबई लौटे. दोनों नेताओं का विमान अलग-अलग लैंड किया. एनसीपी के अजित पवार, शिंदे और फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार गठन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से गुरुवार रात मुलाकात की. इसके बाद कार्यवाहक सीएम अपने गांव सतारा के लिए रवाना हो गए.

शिवसेना ने ठोका गृह विभाग पर दावा

शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने भी शनिवार को महत्वपूर्ण गृह विभाग का दावा ठोक दिया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी को नई महाराष्ट्र सरकार में महत्वपूर्ण गृह विभाग मिलना चाहिए. एकनाथ शिंदे को दरकिनार करने की कोशिश की जा रही है.

Read Also : Maharashtra New CM : महाराष्ट्र सीएम पोस्ट पर ‘शनिचरा ग्रह’, क्या मुंबई से 270 किलोमीटर दूर बैठकर एकनाथ शिंदे करेंगे खेला

फडणवीस का गृह विभाग छोड़ने से इनकार

एकनाथ शिंदे एक और कार्यकाल या ढाई साल के रोटेशनल सीएम पद की मांग कर रहे थे. deccanherald.com ने अपने सूत्रों के हवाले से यह खबर प्रकाशित की है. हालांकि शिंदे ने बाद में बीजेपी के सीएम के लिए रास्ता साफ कर दिया, लेकिन उन्होंने दो महत्वपूर्ण विभागों पर दावा किया है. इसमें से एक गृह विभाग है. इसके अलावा, शिवसेना विधान परिषद के अध्यक्ष का पद भी मांग रही है. खबर में कहा गया है कि फडणवीस ने गृह विभाग को छोड़ने से इनकार कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >