Maharashtra Elections: अमित शाह और नड्डा के बैग की भी हुई जांच, उद्धव ठाकरे को चुनाव आयोग का जवाब

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर और बैग की जांच लगातार दूसरे दिन की गई. जिससे शिवसेना (UBT) अध्यक्ष काफी नाराज हुए. उन्होंने चुनाव आयोग से पूछा था कि क्या पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की भी जांच की जाएगी. उद्धव के सवाल का चुनाव आयोग ने जवाब दे दिया है.

Maharashtra Elections: शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे के बैग की जांच करने के चुनाव अधिकारियों के कदम पर सवाल उठाने के एक दिन बाद निर्वाचन आयोग ने कहा कि मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं के विमानों और हेलीकॉप्टर की जांच की जाती है. आयोग ने बताया, पिछले चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विमान और हेलीकॉप्टर की जांच की गई थी.

कटिहार में हुई थी शाह के हेलीकॉप्टर की जांच

चुनाव आयोग ने कहा, सबके लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रवर्तन एजेंसियां एक सख्त एसओपी का पालन करती हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में इसी तरह का मुद्दा उठाया गया था और तब यह स्पष्ट किया गया था कि एसओपी के अनुसार 24 अप्रैल को भागलपुर में नड्डा और 21 अप्रैल को कटिहार में शाह सहित कई प्रमुख नेताओं के हेलीकॉप्टर की भी जांच की गई थी.

उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग से पूछा था सवाल

उद्धव ठाकरे ने सोमवार को दावा किया था कि वह जब चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र के यवतमाल पहुंचे तो चुनाव अधिकारियों ने उनके बैग की जांच की. पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया था कि क्या चुनाव अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के बैग की भी जांच करेंगे. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसे उद्धव ने उस समय रिकॉर्ड किया था, जब चुनाव अधिकारी यवतमाल पहुंचने पर उनके बैग की जांच कर रहे थे. वीडियो में उद्धव को अधिकारियों से यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि क्या उन्होंने इसी तरह किसी अन्य वरिष्ठ नेता के बैग की जाचं की थी या क्या वे प्रधानमंत्री मोदी या केंद्रीय गृह मंत्री शाह के बैग की भी जांच करेंगे.

Also Read: PM Modi In Maharashtra: सोलापुर में बोले पीएम मोदी- एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, कहा- अघाड़ी में मची भगदड़

लगातार दूसरे दिन उद्धव के बैग की हुई जांच

उद्धव ठाकरे के बैग और हेलीकॉप्टर की जांच लगातार दूसरे दिन की गई. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे जब एमवीए उम्मीदवार के समर्थन में रैली करने औसा पहुंचे, तो उससे पहले उनके हेलीकॉप्टर और बैग की जांच लातूर में की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >