COVID-19 : महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली के बाद अब तमिलनाडु में भी हजार के पार पहुंचा कोरोना संक्रमण, 971 एक ही सोर्स से

तमिलनाडु (Tamil Nadu) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमण के 106 नये मामले सामने आने के साथ ही रविवार को कुल संख्या बढ़कर 1,075 हो गयी. स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश (Tamil Nadu Health Secy Beela Rajesh) ने बताया कि इन 106 लोगों में से 16 ने दूसरे राज्यों की यात्रा की थी और शेष संक्रमित लोग उनके संपर्क में आए थे.

चेन्नई : तमिलनाडु में कोरोना वायरस से संक्रमण के 106 नये मामले सामने आने के साथ ही रविवार को कुल संख्या बढ़कर 1,075 हो गयी. स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने बताया कि इन 106 लोगों में से 16 ने दूसरे राज्यों की यात्रा की थी और शेष संक्रमित लोग उनके संपर्क में आए थे.

उन्होंने बताया कि नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों की बढ़कर 1,075 हो गयी. साथ ही मरने वालों की संख्‍या 11 हो गयी है. राजेश ने बताया कि छह लोगों को छुट्टी दे दी गई है जिससे राज्य में ठीक हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हो गयी है. उन्‍होंने बताया 1075 केस में 971 मामले सिंगल सोर्स से आये हैं. उन्‍होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में 2 सरकारी डॉक्‍टर, 2 रेलवे हॉस्पिटल के डॉक्‍टर, 4 प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्‍टर और 5 नर्सें शामिल हैं.

Also Read: PM-CARES Fund बनाने के केंद्र के फैसले को चुनौती, कल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
अस्पताल में डॉक्टर पर थूकने के आरोप में कोरोना मरीज के खिलाफ मामला दर्ज

स्थानीय सरकारी अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती 40 वर्षीय एक मरीज ने रविवार को इलाज कर रहे एक डॉक्टर पर कथित तौर पर थूक दिया. इसके बाद उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार पर काबू के लिए कई प्रतिबंध लगाए गए हैं और मौजूदा परिस्थिति में यह एक गंभीर अपराध है. कोरोना वायरस से संक्रमित आरोपी को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आरोपी ने अपना मास्क भी हटा दिया और डॉक्टर पर फेंक दिया.

इस पर अस्पताल के कर्मी नाराज हो गए. उन्होंने कहा कि वार्ड में भर्ती किए जाने के बाद से ही यह मरीज मेडिकल स्टाफ का सहयोग नहीं कर रहा है. इस बीच, नागपट्टनम जिले से मिली खबरों में कहा गया है कि जिले के कदंबडी में निजी क्लिनिक चलाने वाले 65 वर्षीय एक डॉक्टर के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वह तीन सप्ताह पहले अमेरिका से लौटे थे.

Also Read: स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया – देश में 20% मरीजों की स्थति गंभीर, 80% मामले सामान्य लक्षण वाले

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने डॉक्टर से इलाज कराया है, वे खुद ही आगे आकर अपनी जांच करा लें. लोगों से कहा गया है कि इस संबंध में जानकारी देने के लिए वे फोन नंबर 9751425002 और 9500493022 पर संपर्क कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >