महाराष्ट्र संकट: एकनाथ शिंदे गुट का ऐलान, शिवसेना भवन पर नहीं करेंगे कब्जा, बताया मंदिर जैसा

एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना नेता सदा सर्वंकर ने साफ कर दिया है कि शिवसेना भवन पर वो कब्जा नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, हम किसी संपत्ति पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. सेना भवन हमारे लिए एक मंदिर है. हमारे लिए (पार्टी की) हर शाखा एक मंदिर है.

महाराष्ट्र में सियासी संग्राम जारी है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट से उद्धव ठाकरे गुट को लगातार झटका मिलता जा रहा है. शिंदे ने पहले उद्धव ठाकरे को सत्ता से बदखल किया, फिर शिवसेना पार्टी और उनका चुनाव चिह्न पर भी कब्जा कर लिया. अब विधानसभा में पार्टी ऑफिस पर भी शिंदे गुट ने कब्जा कर लिया है. इसके बाद संभावना जतायी जाने लगी है कि शिंदे गुट शिवसेना भवन पर भी कब्जा कर लेगा. लेकिन इसे शिंदे गुट ने खारिज कर दिया है.

शिवसेना भवन पर कब्जा नहीं करेगा शिंदे गुट

एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना नेता सदा सर्वंकर ने साफ कर दिया है कि शिवसेना भवन पर वो कब्जा नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, हम किसी संपत्ति पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. सेना भवन हमारे लिए एक मंदिर है. हमारे लिए (पार्टी की) हर शाखा एक मंदिर है.

विधानसभा में शिवसेना ऑफिस पर शिंदे गुट का कब्जा

शिवेसना पार्टी और चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद एकनाथ शिंदे गुट ने महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. शिवसेना (शिंदे गुट) के मुख्य सचेतक भरत गोगावाले अन्य विधायकों के साथ विधान भवन पहुंचे और राज्य विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मिलकर नोटिस दिया. शिंदे गुट विधान भवन में शिवसेना विधायक दल के कार्यालय को सौंपने की मांग कर रहे.

Also Read: शिवसेना के ट्विटर हैंडल और वेबसाइट को उद्धव ठाकरे कैंप ने किया डिलीट, जानिए क्यों हट गया ब्लू टिक का निशान

उद्धव ठाकरे ने शिवसेना भवन में की आपात बैठक

एकनाथ शिंदे गुट से लगातार शिकस्त मिलने के बाद बौखलाये उद्धव ठाकरे ने शिवसेना भवन में आपात बैठक की है. उन्होंने अपने गुट के सांसद और विधायकों को बैठक में आमंत्रित किया और मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा की. इधर पार्टी और चुनाव चिह्न छीन जाने पर उद्धव ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दिया है.

संजय राउत बोले- शिवसेना खत्म नहीं होगी, आग है, बुझने वाला नहीं

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने ताजा सियासी संकट पर कहा, अगर आप शिवसेना को तोड़कर खरीद रहे हैं तो इसका क्या मतलब है? शिवसेना खत्म नहीं होगी. अंगारा है, आग है, बुझने वाला नहीं. सामना के लेख पर संजय राउत ने अमित शाह को महाराष्ट्र और मराठियों का सबसे बड़ा दुश्मन बताया. उन्होंने कहा, शिवसेना को तोड़ने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए. शिवसेना महाराष्ट्र का स्वाभिमान और सम्मान है. बालासाहेब ठाकरे ने महाराष्ट्र के स्वाभिमान के लिए शिवसेना का गठन किया.

निर्वाचन आयोग के फैसले को उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

उद्धव ठाकरे गुट ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना मानने और उसे चुनाव चिह्न धनुष एवं तीर आवंटित करने के निर्वाचन आयोग के फैसले को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. हालांकि ठाकरे गुट को आज सुप्रीम कोर्ट से खाली हाथ लौटना पड़ा. क्योंकि सीजेआई ने मामले पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया. पीठ ने कहा, नियम सभी पर समान रूप से लागू होता है. मंगलवार को उचित प्रक्रिया के माध्यम से आएं. गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी थी और उसे धनुष एवं तीर चुनाव चिह्न आवंटित करने का आदेश दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >