Maharashtra New CM: एक्शन में देवेंद्र फडणवीस, बताया फ्यूचर प्लान, कहा- संकल्प पत्र के वादे होंगे पूरे

Maharashtra New CM: मुख्यमंत्री बनते ही देवेंद्र फडणवीस एक्शन में आ गए हैं. उन्होंने शपथ ग्रहण के चंद घंटों बाद कैबिनेट की पहली बैठक की. जिसमें कई फैसले लिए गए.

Maharashtra New CM: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ गुरुवार को कैबिनेट की पहली बैठक की. जिसमें कई फैसले लिए गए. उन्होंने कहा, संकल्प पत्र में जितने भी वादे किए गए थे सभी पूरे किए जाएंगे.

देवेंद्र फडणवीस ने बताया फ्यूचर प्लान

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कैबिनेट में लिए गए फैसलों के बारे में बताया और सरकार का फ्यूचर प्लान भी शेयर किया. देवेंद्र ने कहा, महायुति की सरकार टेस्ट मैच की तरह खेलेगी. चुनाव में महाराष्ट्र की जनता से जो भी वादे किए गए थे सभी पूरे किए जाएंगे. सीएम फडणवीस ने कहा लाडली बहन योजना को लेकर भी बड़ी बात कहा दी. उन्होंने कहा, लाडली बहन योजना आगे भी चलती रहेगी, बंद नहीं किया जाएगा.

Also Read: Devendra Fadnavis Shapath Grahan: देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, शिंदे और अजित ने डिप्टी सीएम की ली शपथ

विपक्ष की आवाज नहीं दबाई जाएगी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष को लेकर भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी बात कह दी. उन्होंने कहा, विपक्ष की आवाज को कभी भी नहीं दबाया जाएगा. फडणवीस ने कहा, विपक्ष सही मुद्दे उठाएगा तो सम्मान करेंगे और उसपर चर्चा करेंगे.

Also Read: Eknath Shinde Profile: कभी ऑटो चलाते थे एकनाथ शिंदे, जानें ड्राइवर से डिप्टी सीएम तक का सफर

Also Read: CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में आज से ‘फडणवीस राज’, हार कर जीतने की है बाजीगरी, मेयर से सीएम पद का ऐसा रहा सफर, Video

चंद्रकांत शंकर कुर्हाड़े को बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए 5 लाख की आर्थिक मदद की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने पुणे के मरीज चंद्रकांत शंकर कुर्हाड़े को बड़ी मदद की. मरीज चंद्रकांत को बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >