Maharashtra Cabinet Expansion : एकनाथ शिंदे को झटका! गृह मंत्रालय मिलने पर शिवसेना नेता ने दे दिया बड़ा बयान

Maharashtra Cabinet Expansion : महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद अब विभागों को लेकर खींचतान देखने को मिल सकती है. जानें शिवसेना नेता उदय सामंत ने क्या कहा?

Maharashtra Cabinet Expansion : महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम के 13 दिन के बाद महायुति गठबंधन ने सरकार बनाई. मंत्री पद को लेकर 10 दिन से भी ज्यादा समय तक खींचतान देखने को मिली. 5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जबकि एकनाथ शिंदे, अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री की. इसके बाद भी मामला फंसता नजर आ रहा है. गृह मंत्रालय को लेकर किचकिच हो सकता है. इस बीच शिवसेना नेता उदय सामंत का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा,”किसको मंत्री बनाया जाए या नहीं, यह वास्तव में मुख्यमंत्री का फैसला है. सीएम दोनों डिप्टी सीएम के साथ बैठेंगे और इस पर फैसला लेंगे. किसने कहा कि हमें गृह मंत्रालय चाहिए? सीएम और डिप्टी सीएम विभागों पर फैसला करेंगे.”

शिवसेना नेता उदय सामंत ने कहा, ” 15 दिन पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जो 288 विधायक चुनकर आए थे. इनका शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को विधान भवन में हो रहा है. ये 3 दिन का सत्र है और मुझे लगता है कि विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी इसी में होने वाला है. तीनों नेता बैठकर तय करेंगे कि मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा?”

Read Also : Maharashtra : महाराष्ट्र सरकार में किस दल के कितने मंत्री? गृह मंत्रालय को लेकर मचेगा बवाल, ये फॉर्मूला किया गया तय

महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र

बीजेपी विधायक कालिदास कोलंबकर ने शुक्रवार को प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ ली. 70 साल के कोलंबकर 9 बार से विधायक चुने जा रहे हैं. वे इस नई विधानसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं. शनिवार से विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है. प्रोटेम स्पीकर 288 विधायकों को सदन में शपथ दिलाने वाले हैं. इसके बाद 9 दिसंबर को 15वीं विधानसभा के लिए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >