Mahakumbh Viral Videos: महाकुंभ 2025 ने दिए 4 वायरल स्टार, मायानगरी पहुंचे दो, दो रहे विवादों में

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ 2025 मेला समाप्त हो चुका है. 13 जनवरी से 26 फरवरी तक देश-दुनिया से करीब 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई. महाकुंभ 2025 कई मायनों में खास रहा. कई लोग यहां से वायरल हुए, जिससे उनकी अब अलग पहचान बन चुकी है. कुछ ऐसे भी लोग रहे, जो खासा विवादों में भी रहे.

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 ने चार स्टार (दातून बेचने वाला आकाश यादव, कथित खूबसूरत साध्वी हर्षा रिछारिया, IIT बाबा और मोनालिसा) दिए. सोशल मीडिया में सभी इतने वायरल हुए कि आज चारों के नाम देश के लगभग सभी लोगों की जुबान पर हैं. चारों की चर्चा कुंभ समाप्त होने के बाद भी है. लेकिन चारों वायरल शख्स में खास बात ये है कि महाकुंभ की वजह से दो लोग मायानगरी (मुंबई) पहुंच गए और दो खासा विवादों में रहे.

मोनालिसा

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर के माहेश्वर की रहने वाली है. जो कुंभ रुद्राक्ष की माला बेचने गई थी. लेकिन अपनी कजरारी आंखों और खूबसूरती के कारण फेमस हो गई. सोशल मीडिया में उसके वीडियो तेज से वायरल होने लगे. सोशल मीडिया ने मोनालिसा को इतना फेमस कर दिया कि उसे फिल्म का ऑफर मिल गया. आज मोनालिसा मायानगरी में छाई हुई है.

monalisa mahakumbh

दातून बेचने वाला आकाश यादव

महाकुंभ में दातून बेचकर लाखों रुपये कमाने का दावा करने वाला एक शख्स भी खूब चर्चा में रहा. यूपी के जौनपुर का रहने वाला आकाश यादव, गर्लफ्रेंड के कहने पर महाकुंभ में दातून बेचने गया था, बाद में सोशल मीडिया में ऐसा फेमस हुआ कि उसकी किस्मत रातों-रात चमक गई. आकाश को सोनी टीवी ने अपने शो डांस का महामुकाबला में बुला लिया. अब आकाश स्टार बन चुका है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: 

Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

Girl Marriage With Dog Video: कुत्ते संग 11 महीने की बच्ची की शादी, हो जनजाति की अनोखी परंपरा

हर्षा रिछारिया

हर्षा रिछारिया महाकुंभ की सबसे खबूसूरत साध्वी के रूप में खूब फेमस हुईं. शुरुआत में तो उनको लोग नहीं पहचान पाए, लेकिन बाद में उनकी पोल खुल गई. हर्षा उत्तराखंड की रहने वाली है, जो कभी एंकरिंग करती थीं. फिर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बनीं. बाद में निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी की शिष्या बन ग��ं. हर्षा काफी विवादों में रहीं, उन्हें सोशल मीडिया में काफी ट्रोल किया गया. तंग आकर उन्हें महाकुंभ छोड़ना पड़ गया था. उन्होंने रोते हुए कुंभ छोड़ने वाला वीडियो पोस्ट किया था.

आईआईटी बाबा

महाकुंभ में अभय सिंह उर्फ आईआईटी बाबा खूब चर्चा में रहे. आईआईटी बाबा अभय सिंह एमटेक करने के बाद आधात्म की ओर मुड़ गए. उनकी चर्चा तब हुई, जब वो महाकुंभ पहुंचे. शुरू उनकी खूब तारीफ हुई, लेकिन बाद में उनकी पोल खुलती चली गई और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. आज उन्हें मादक पदार्थ गांजे का सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया गया था, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >