नई दिल्ली : ‘मैगी’ एक ऐसा नाम जिसे सुनते ही बड़े-छोटे सबका मुंह चटपटाना शुरू हो जाता है. यह एक ऐसा खाद्य पदार्थ या व्यंजन है, जिसे अधिक से अधिक लोग पसंद करते हैं, तो कई लोग इस पर प्रयोग भी करते हैं और यह प्रयोग सोशल मीडिया के जमाने में थोड़ा भड़काऊ भी साबित हो जाता है.
मैगी को लेकर ताजा अपडेट यह है कि सोशल मीडिया पर पहले मैगी लड्डू और ओरिए मैगी ने इंटरनेट यूजरों को भड़काने का काम किया है, वहीं अब जबकि सोशल मीडिया पर ‘मैगी मिल्कशेक’ की तस्वीर वायरल हुई तो कई इंटरनेट यूजर या नेटिजन्स भड़क उठे.
हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि सोशल मीडिया पर मैगी से बने इस विचित्र व्यंजन को किसने तैयार किया है. दो गिलासों में मैगी मिल्कशेक की तस्वीर सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर बड़ी तेजी के साथ व्यापक रूप से वायरल की जा रही है.
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर वायरल मैगी मिल्कशेक की तस्वीर पर एक यूजर मयूर सेजपाल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा, ‘किसी इडियट ने इसे मेरे साथ साझा किया…मैगी मिल्क शेक…जिंदा पकड़ना है इन बनाने वालों को.’
बता दें कि ट्विटर पर शेयर किए गए इस तस्वीर को 2000 से अधिक लाइक मिल चुके हैं. इस तस्वीर ने लोगों का ध्यान इस कदर आकर्षित कर दिया कि सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई. ट्विटर पर एक दूसरे यूजर अंगद सिंह चौधरी ने वायरल तस्वीर को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैगी मिल्कशेक! एवरी डे वी स्ट्रे फर्दर फ्रॉम गॉड्स लाइट.’
