LPG Price : 500 रुपये में रसोई गैस का सिलेंडर! जानें इस योजना के बारे में विस्तार से

Rajasthan Mukhyamantari Gas Cylinder Yojana: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2023-24 में राजस्थान मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना को शुरू किया गया है. इस योजना के माध्यम से राज्य के बीपीएल एवं उज्जवला योजना में शामिल परिवारों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मुहैया कराया जा रहा है.

Rajasthan Mukhyamantari Gas Cylinder Yojana: राजस्थान की कांग्रेस सरकार गरीबों को सस्ते दर पर रसोई गैस उपलब्ध करा रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बड़ी संख्या में प्रदेशवासियों को महंगाई से राहत देने और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए राजस्थान मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना की शुरुआत की जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है.

इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर योजना के माध्यम से राजस्थान के बीपीएल एवं उज्जवला योजना में शामिल परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर प्रदेश की गहलोत सरकार दे रही है. इस योजना के कार्यान्वयन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 750 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है. राजस्थान मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सस्ती दर पर प्रतिमाह एक गैस सिलेंडर मिल रहा है. यदि आप भी राजस्थान के निवासी है और Rajasthan Mukhyamantari Gas Cylinder Yojana 2023 का लाभ लेना चाहते हैं तो जानें योजना के बारे में विस्तार से….

Rajasthan Gas Cylinder Yojana का आखिर क्या है उद्देश्य

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना की शुरूआत की गयी जिसका उद्देश्य बीपीएल और उज्जवला गैस कनेक्शन धारी परिवारों को सस्ती दर पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना है. इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा 500 रुपये में बीपीएल एवं उज्जवला योजना में शामिल परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर मिल रहा है जिससे जनता बहुत खुश है. BPL गैस धारक को प्रति गैस सिलेंडर पर 610 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है. इसके अलावा उज्जवला कनेक्शन धारियों को 410 रुपये की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में भेजने का काम सरकार कर रही है.

सिलेंडर लेते समय देने होते हैं पूरे पैसे

इस योजना के तहत सब्सिडी का लाभ लेने के लिए बीपीएल और उज्जवला कनेक्शन धारकों को गैस सिलेंडर देने वाले एजेंट या सप्लायर को गैस के पूरे दाम देने होते हैं. यानी वर्तमान दर जो 1100 से ज्यादा है. जब सिलेंडर डिलीवरी हो जाएगी, तो बीपीएल कनेक्शन धारकों के सीधे बैंक खाते में 610 रुपये सब्सिडी के रूप में सरकार की ओर से दी जाएगी. वहीं उज्जवला कनेक्शन धारकों के बैंक खाते में 410 रुपये की सब्सिडी भेजी जाती है. उज्जवला कनेक्शन धारकों के बैंक खाते में 410 रुपये की सब्सिडी इसलिए आ रही है, क्योंकि इन कनेक्शन धारकों को केंद्र सरकार द्वारा पहले से ही 200 रुपये सस्ता सिलेंडर दिया जा रहा है.

राजस्थान मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के लिए जानें क्या है पात्रता

-राजस्थान मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल राजस्थान के मूल निवासी ही पात्र होंगे.

-राज्य के बीपीएल कार्ड धारक परिवार और उज्जवला कनेक्शन धारक इस योजना के लिए पात्र होंगे.

-इस योजना का लाभ लेने के लिए कनेक्शन धारकों का बैंक खाता जन आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए.

-सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं को इस योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस सिलेंडर पर कोई छूट नहीं मिलेंगी.

Also Read: मध्य प्रदेश: 450 की रसोई गैस, राखी के लिए 250 रुपये, सीएम शिवराज ने बहनों के लिए खोला खजाना

Rajasthan Gas Cylinder Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़

-आधार कार्ड

-पहचान पत्र

-बीपीएल राशन कार्ड

-निवास प्रमाण पत्र

-जन आधार कार्ड

-बैंक खाता विवरण

-मोबाइल नंबर

-पासपोर्ट साइज फोटो

राजस्थान मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना आवेदन प्रक्रिया

योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा कोई अलग से आवेदन प्रक्रिया जारी नहीं की गयी है. जैसे ही लाभार्थी द्वारा सिलेंडर खुद खरीदा जाएगा उसके जन आधार से लिंक बैंक अकाउंट में यह सब्सिडी की राशि राजस्थान सरकार द्वारा ट्रांसफर करने का काम किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >