कमर्शियल सिलेंडर बिक्री शुरू, कचरे से बने RDF ईंधन को भी हरी झंडी, LPG उत्पादन में 31% की वृद्धि

LPG Crisis: LPG संकट के बीच एक अच्छी खबर है. 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल सिलेंडरों की बिक्री शुरू हो गई है. जबकि दिल्ली-एएनसीआर में कचरे से बने ईंधन के इस्तेमाल को भी केंद्र ने अनुमति दे दी है.

LPG Crisis: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया- कमर्शियल सिलेंडर का वितरण शुरू हो गया है. साथ ही, रसोई गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए देशभर में छापेमारी, औचक निरीक्षण तेज कर दिए गए हैं.

कचरे से बने ईंधन RDF के इस्मेताल की अनुमति

सचिव सुजाता शर्मा ने बताया, CAQM (Commission for Air Quality Management ) ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत NCR क्षेत्र के उद्योगों, होटलों, रेस्तरां और अन्य उद्यमों को रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल (RDF) पेलेट्स की अनुमति दी गई है. यह अनुमति एक महीने के लिए दी गई है.

क्या होता है रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल (RDF) ?

रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल (RDF) एक प्रकार का ईंधन है जो विभिन्न प्रकार के कचरे (वेस्ट) से बनाया जाता है. मुख्य रूप से घरेलू और कमर्शियल कचरा, इंडस्ट्रियल वेस्ट या कमर्शियल वेस्ट से तैयार किया जाता है.

कैसे होता है तैयार?

कचरे से पहले कांच, लोहा, एल्युमिनियम को छांटकर अलग कर लिया जाता है. फिर प्लास्टिक, कागज, कार्डबोर्ड, लकड़ी के टुकड़े, कपड़े, रबर आदी को काटकर छोटा कर लिया जाता है. फिर उसे सुखाकर पेलेट्स, ब्रिक्स के रूप में दबाकर बनाया जाता है.

घबराकर में बुकिंग करने से बचें : सुजाता शर्मा

संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा- नागरिकों से अपील करती हूं कि घबराकर गैस बुकिंग करने से बचें. कृपया तभी बुकिंग करें जब यह बिल्कुल जरूरी हो. बुकिंग नियमों को स्पष्ट करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्रों में पिछली डिलीवरी और अगली बुकिंग के बीच न्यूनतम 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतर होना अनिवार्य है. अगर आप यह समय पूरा होने से पहले सिलेंडर बुक करने की कोशिश करते हैं, तो बुकिंग नहीं हो पाएगी. अधिकारी ने बताया कि ईरान-इजराइल जंग शुरू होने से पहले एलपीजी सिलेंडर की दैनिक बुकिंग लगभग 55 लाख थी. आंकड़ा बढ़कर लगभग 88 लाख तक पहुंच गया.

एलपीजी उत्पादन में 31 प्रतिशत की वृद्धि

आपूर्ति के दबाव को कम करने के लिए सरकार ने घरेलू एलपीजी उत्पादन में 31 प्रतिशत की वृद्धि की है.

लाइन में न लगें, डिजिटल बुकिंग टूल्स का करें इस्तेमाल

गैस सिलेंडर के लिए डिजिटल बुकिंग टूल्स का इस्तेमाल करें. इनमें IVRS, SMS बुकिंग, WhatsApp बुकिंग, और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) द्वारा दिए गए मोबाइल ऐप्स शामिल हैं. डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर खुद जाकर, लाइन में खड़े होकर, और फिर सिलेंडर बुक करने या उसकी डिलीवरी लेने की कोई जरूरत नहीं है.

कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ कार्रवाई, 20 FIR दर्ज

कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए लगातार छापे मारे जा रहे हैं. महाराष्ट्र और राजस्थान में संयुक्त टीमों ने अचानक निरीक्षण और छापे मारे. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में भी लगभग 1,400 जगहों पर अचानक निरीक्षण किए गए. लगभग 20 FIR दर्ज की गई हैं, कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. लगभग 19 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है. इसी तरह, आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा और कर्नाटक में भी छापे मारे गए हैं.

ये भी पढ़ें: गुड न्यूज: LPG लेकर दो टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले, 16-17 मार्च को पहुंचेंगे भारत

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, कहा- 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

ईरान के इर्द-गिर्द पहले ही 2 जंगी जहाज हैं, तो फिर अमेरिका ने तीसरा- USS Tripoli क्यों भेजा?

ईरान ने फिर UAE पर किया ड्रोन हमला, फुजैराह बंदरगाह के तेल टर्मिनल पर भड़की आग

ईरान युद्ध लंबा खिंचा, तो दुनिया में आ सकती है आर्थिक मंदी, भारत की तैयारी कितनी? एक्सपर्ट्स से समझें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >