Lok Sabha speaker election: लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी

Lok Sabha speaker election: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा के नये अध्यक्ष का चुनाव हो गया है. ओम बिरला को दोबारा लोकसभा का स्पीकर चुना गया है. विपक्ष ने के सुरेश को बतौर उम्मीदवार खड़ा किया था. लेकिन, ओम बिरला को ध्वनिमत से अध्यक्ष चुन लिया गया. वोटिंग की नौबत ही नहीं आई.

Live Updates
8:58 PM. 26 Jun 24 3:28 PM. 26 Jun

लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी

लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 9 जून 2024 से लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी है.

7:54 PM. 26 Jun 24 2:24 PM. 26 Jun

अध्यक्ष बनते ही बोले ओम बिरला, सदन इमरजेंसी की बड़े शब्दों में निंदा करता है

आज लोकसभा में आपातकाल पर पेश किए गए प्रस्ताव पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ये सदन 1975 में देश में आपातकाल(इमरजेंसी) लगाने के निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा करता है. इसके साथ ही हम, उन सभी लोगों की संकल्पशक्ति की सराहना करते हैं, जिन्होंने इमरजेंसी का पुरजोर विरोध किया, अभूतपूर्व संघर्ष किया और भारत के लोकतंत्र की रक्षा का दायित्व निभाया.

6:05 PM. 26 Jun 24 12:35 PM. 26 Jun

ओम बिरला फिर चुने गए लोकसभा के स्पीकर

ओम बिरला फिर चुने गए लोकसभा के स्पीकर. ध्वनिमत से उन्होंने जीत दर्ज कर ली है. स्पीकर चुने जाने के बाद नेता सदन पीएम नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी स्पीकर के आसन तक उन्हें लेकर गए. जहां प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने उन्हें लोकसभा अध्यक्ष पद का चेयर ऑफर किया.

watch | BJP Om Birla occupies the Chair of Lok Sabha Speaker after being elected as the Speaker of the 18th Lok Sabha.

Prime Minister Narendra Modi, LoP Rahul Gandhi and Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju accompany him to the Chair. pic.twitter.com/nlUV5o9Xcw — ANI (@ANI) June 26, 2024

5:17 PM. 26 Jun 24 11:47 AM. 26 Jun

पांच सालों तक करते रहेंगे मार्ग दर्शन- पीएम मोदी

ओम बिरला के फिर से अध्यक्ष चुने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हमारा विश्वास है कि आप आने वाले पांच साल तक हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह भी कहा कि पिछली लोकसभा ने आपके नेतृत्व में कई ऐतिहासिक विधेयक पारित किए हैं.

5:15 PM. 26 Jun 24 11:45 AM. 26 Jun

राहुल गांधी ने दी बधाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ओम बिरला के दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर विपक्ष की ओर से उन्हें बधाई दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि सदन में विपक्ष को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा.

5:00 PM. 26 Jun 24 11:30 AM. 26 Jun

पांच सालों तक करते रहेंगे मार्ग दर्शन- पीएम मोदी

ओम बिरला के फिर से अध्यक्ष चुने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हमारा विश्वास है कि आप आने वाले पांच साल तक हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह भी कहा कि पिछली लोकसभा ने आपके नेतृत्व में कई ऐतिहासिक विधेयक पारित किए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >