Lok Sabha Election 2024 : 'कोई भी शक्ति…', टिकट नहीं मिलने के बाद रॉबर्ट वाड्रा का पहला रिएक्शन

Lok Sabha Election 2024 : कई बार चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त कर चुके रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है. जानें उन्होंने क्या लिखा.

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव देश में चल रहा है. इसको लेकर कई तरह की खबरें आ रही है. सबसे ज्यादा चर्चा यूपी की दो सीटों की हो रही है. जी हां…पहली सीट अमेठी है जबकि दूसरी सीट है रायबरेली…इन दोनों सीटों पर कांग्रेस ने अंतिम आवर में पत्ते खोले जिससे सब चौंक गये, क्योंकि राहुल गांधी को पार्टी ने रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा है जबकि अमेठी से गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा को टिकट दिया गया है. चुनाव से पहले चर्चा थी कि इस बार रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव में किस्मत आजमा सकते हैं , लेकिन ऐसा हुआ नहीं. इसी बीच रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है जिसके बाद से कई तरह की बातें होने लगी है.

Congress leaders sonia gandhi, priyanka gandhi vadra

रॉबर्ट वाड्रा ने आखिर लिखा क्या

फेसबुक पर रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा है कि राजनीति की कोई भी शक्ति हो या पद हमारे परिवार के बीच नहीं आ सकती है. हम सभी अपने देश की जनता के लिए हैं. हम जनता की बेहतरी के लिए हमेशा काम करते रहे हैं और करते रहेंगे. आपके समर्थन और शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद… मैं सदैव अपनी जनसेवा पर अडिग हूं. यथासंभव लोगों की मदद करता रहूंगा. यहां चर्चा कर दें कि रॉबर्ट वाड्रा कई बार अमेठी से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं लेकिन कांग्रेस ने वहां से गांधी परिवार के करीबी को मैदान में उतारा है. कांग्रेस की ओर से अमेठी से प्रत्याशी के ऐलान के बाद यह रॉबर्ट वाड्रा का पहला रिएक्शन है.

Read Also : Lok Sabha Election 2024 : ‘मैं गांधी परिवार का सेवक’, बोले अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा

उल्लेखनीय है कि रॉबर्ट वाड्रा ने सक्रिय राजनीति में आने की इच्छा जताई है. ऐसी खबरें थी कि अमेठी से कांग्रेस उन्हें चुनावी मैदान में उतार सकती है.

Congress leader and party candidate from rae bareli constituency rahul gandhi along with party leaders sonia gandhi, priyanka gandhi vadra and brother-in-law robert vadra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >