Lok Sabha Election 2024 : 'अरविंद केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया', बोले राजनाथ सिंह

Lok Sabha Election 2024 : दिल्ली में चुनाव प्रचार करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला किया और कहा कि केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया है.

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर रैलियों का दौर जारी है. इस क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के द्वारका इलाके में चुनाव प्रचार किया और ‘आप’ सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया है, तो वह दिल्ली के लोगों का विश्वास कैसे जीत सकते हैं?

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ ने कभी वादे पूरे नहीं किए. जो दिल्ली सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकी, उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वह कांग्रेस गठबंधन की ‘बी’ टीम के रूप में काम कर रहे हैं. आपको बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 25 मई को मतदान की तारीख से पहले दिल्ली के द्वारका इलाके पहुंचे थे.

Read Also : दिल्ली पुलिस मेरे ‘बूढ़े ’ माता पिता से पूछताछ करने आएगी, अरविंद केजरीवाल ने किया ये दावा

क्या बोले राजनाथ सिंह

चुनाव प्रचार के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं चर्चा करना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी के नेता पहले क्या-क्या वादे करते थे. जिसने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया है. वह दिल्ली की जनता का कैसे विश्वास हासिल कर सकता है… वह दिल्ली की जनता को धोखा नहीं देगा, यह कैसे विश्वास किया जा सकता है…. इन्होंने बार बार झूठ बोला…अन्ना हजारे मना करते रह गये और इन्होंने अपनी पार्टी बना ली. अरविंद केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे की भी बात नहीं मानी.

आगे राजनाथ सिंह ने कहा कि राजनीतिक पार्टी बनाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने क्या-क्या वाद किये…ये बताने की जरूरत नहीं है…इन्होंने कहा था कि हम दिल्ली को लंदन बना देंगे…इतनी छोटी सोच..आज हमारा भारत लंदन से काफी आगे निकल चुका है. अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी को लेकर कई वादे किये थे लेकिन यह नदी अभी भी साफ नहीं हुई. उन्होंने कहा कि ये लोग केवल झूठे वादे करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >