Lok Sabha Election 2024: अधिकार, आवाज और आरक्षण छीनना चाहती है मोदी सरकार, बीजेपी पर बरसे राहुल गांधी

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा है कि अधिकार, आवाज और आरक्षण यह तीन चीज आपको संविधान से मिले हैं. और मोदी सरकार यह चीज आपसे छीन लेना चाहती है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी डरे हुए हैं और मंच पर आंसू तक बहा सकते हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान कांग्रेस और बीजेपी में जमकर आरोप प्रत्यारोप का दौर चला. ईवीएम और वीवीपैट मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बीजेपी और पीएम मोदी पर पलटवार किया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं और कभी भी मंच से उनके आंसू छलक सकते हैं. पीएम मोदी पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने लोगों से कहा कि अधिकार, आवाज और आरक्षण यह तीन चीज आपको संविधान से मिले हैं. और मोदी सरकार यह चीज आपसे छीन लेना चाहती है.

प्रधानमंत्री डरे हुए हैं, मंच पर बहा सकते हैं आंसू- राहुल गांधी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी डरे हुए हैं और मंच पर आंसू तक बहा सकते हैं. लोकसभा चुनाव में प्रचार करते हुए राहुल गांधी ने कर्नाटक के विजयपुरा में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर हमला किया. बता दें, पीएम मोदी ने अपने हालिया बयानों में आरक्षण, मंगलसूत्र, संपदा पुनर्वितरण और विरासत कर समेत कई और मुद्दों को लेकर कांग्रेस को घेरा है. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ध्यान भटकाने का प्रयास करते हैं. कभी वह चीन और पाकिस्तान की बात करते हैं, कभी वह आपसे थाली बजाने को कहेंगे और कभी आपके मोबाइल फोन पर टॉर्च लाइट जलाने को कहेंगे.

गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई मुख्य मुद्दे- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि भारत में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई समेत चार अहम मुद्दे हैं. उन्होंने दावा किया कि केवल कांग्रेस ही बेरोजगारी समाप्त कर सकती है, महंगाई को काबू में कर सकती है और लोगों को उनकी उचित हिस्सेदारी दिला सकती है. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने केवल गरीब जनता का पैसा लूटा है. उन्होंने कुछ लोगों को ही अरबपति बनाया है. देश में करीब 22 लोग हैं जिनकी संपदा देश के 70 करोड़ लोगों की संपत्ति के समान है. केवल एक प्रतिशत लोग देश की 40 प्रतिशत संपदा पर नियंत्रण रखते हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में दलितों, अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों, अल्पसंख्यकों और सामान्य श्रेणी के निर्धन लोगों के लिए कोई गुंजाइश नहीं है.

खत्म कर देंगे अग्निवीर योजना- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं से वादा किया कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो अग्निवीर योजना को समाप्त कर देगी. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के युवाओं से सेना की नौकरियां छीन लीं. वह अग्निवीर योजना लाए, जो भारतीय सेना और सैनिकों का अपमान है. हम इसे समाप्त करेंगे. कांग्रेस सांसद ने मोदी पर त्रुटिपूर्ण जीएसटी प्रणाली लागू करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ये लोकसभा चुनाव सामान्य नहीं हैं. उन्होंने कहा कि ये वैसे चुनाव नहीं हैं जैसे पहले होते थे. क्योंकि भारत के इतिहास में पहली बार एक पार्टी और एक व्यक्ति संविधान और लोकतंत्र को तबाह करना चाहते हैं.

Also Read:

Today News Wrap: संदेशखाली में चुनाव दहलाने की साजिश नाकाम, SC के फैसले के बाद विपक्ष पर गरजे PM Modi, पढ़ें शाम की बड़ी खबरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >