Lok Sabha Election 2024: लेफ्ट चाहती है वायनाड से बाहर हो जाएं कांग्रेस के युवराज, पीएम मोदी का I.N.D.I.A Alliance पर बड़ा हमला

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने 'इंडिया' गठबंधन पर बड़ा हमला किया.

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन पर बड़ा हमला किया. पीएम मोदी ने कहा कि गठबंध में आपस में ही विवाद छिड़ा हुआ है. लेफ्ट पार्टी की ओर से वायनाड सीट पर उम्मीदवार खड़ा करने पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि लेफ्ट चाहती है कि वायनाड से राहुल गांधी बाहर हो जाएं. बता दें, राहुल गांधी वायनाड से लोकसभा सांसद हैं. इसके बाद भी लेफ्ट ने इस सीट से अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चार महत्वपूर्ण सीट पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया. लेफ्ट ने पार्टी की वरिष्ठ नेता एनी राजा को वायनाड सीट से चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया है.

इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला

सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी ने कभी किसी राज्य को वोट बैंक के नजरिये से नहीं देखा है. उन्होंने कहा कि बीते 10 सालों में केरल को बीजेपी शासित राज्यों की तरह विकास का लाभ मिला है. उन्होंने कहा कि केरल में बीजेपी कभी सत्ता में नहीं आई है लेकिन मैंने अपना ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने रख दिया है. कांग्रेस और उसके अन्य कम्युनिस्ट गठबंधनों की एक ही प्राथमिकता है. उन्होंने केवल अपने परिवार को देश पर शासन करने दिया. उनके लिए उनके परिवार का कल्याण भारतीयों के कल्याण से बेहतर है. पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि केरल में वे एक-दूसरे के दुश्मन हैं लेकिन केरल के बाहर वे बीएफएफ हैं.. यानी हमेशा के लिए सबसे अच्छे दोस्त.

मोदी गारंटी का जताया भरोसा

पीएम मोदी ने सभा में बोलते हुए कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा ये है मोदी गारंटी. पीएम मोदी ने केरल के लोगों से कहा कि आपके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करूंगा. ये मेरी गारंटी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष मान चुका है कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं जीतेगा इसलिए उसकी रणनीति है कि मोदी को बुरा-भला कहो. पीएम मोदी ने कहा कि देश की प्रगति को लेकर विपक्ष के पास कोई प्लान नहीं है इस कारण वो सरकार को भला-बुरा कहने की रणनीति अपना रहा है. पीएम मोदी ने सेंट्रल स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई की पदयात्रा के समापन समारोह में केरल के लोगों से आग्रह किया कि वे आगामी लोकसभा चुनावों में राज्य में उनकी पार्टी को दोहरे अंकों में सीट जिताकर अपना आशीर्वाद दें.

पीएम मोदी ने गगनयान मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा की

गौरतलब है कि पीएम मोदी आज यानी मंगलवार को केरल की यात्रा पर हैं. यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की तीन प्रमुख तकनीकी इकाइयों का उद्घाटन भी किया. इसके अलावा पीएम मोदी ने उन चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा भी की जो देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं. उन्होंने वीएसएससी में बताया कि ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, अंगद प्रताप एवं अजीत कृष्णन और विंग कमांडर सुधांशु शुक्ला गगनयान मिशन के लिए नामित अंतरिक्ष यात्री हैं. पीएम मोदी ने चारों को अंतरिक्ष यात्री पंख भी दिए. 

Also Read: Rajya Sabha Election:’बीजेपी में आत्मा नाम की कोई चीज नहीं..’क्रॉस वोटिंग को लेकर सीएम सुक्खू ने भाजपा पर निकाली भड़ास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >