Lok Sabha Election 2024: राजनीति में हुई कंगना की एंट्री, मंडी से लड़ेंगी चुनाव, ट्वीट कर जताया बीजेपी का आभार

Lok Sabha Election 2024: 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज यानी रविवार को 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है. पार्टी ने कंगना रनौत को मंडी से अपना उम्मीदवार बनाया है.

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पांचवी लिस्ट जारी कर दी है. पांचवीं लिस्ट में बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. पार्टी ने इस बार अरुण गोविल और कंगना रनौत को भी टिकट दिया है. अरुण गोविल मेरठ से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं कंगना रनौत को मंडी से पार्टी ने टिकट दिया है. वहीं पार्टी की ओर से टिकट दिए जाने से कंगना बेहद खुश हैं. उन्होंने सोशल मीडिया में ट्वीट कर कहा कि मैं आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होने के लिए सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं.

बीजेपी का जताया आभार

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में बीजेपी का आभार जताते हुए कहा कि बीजेपी ने हमेशा से अपनो को बिना शर्त समर्थन दिया है. ऐसे में मैं आज आधिकारिक तौर पर पार्टी से जुड़ने के बाद बहुत सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये कहा कि मैं लोकसभा चुनाव लड़ने पर आलाकमान के फैसले का पालन करती हूं. उन्होंने कहा कि आज बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे मंडी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है. उन्होंने कहा कि मैं एक योग्य कार्यकर्ता और एक विश्वसनीय लोक सेवक बनने के लिए तत्पर हूं.

बीजेपी ने जारी की 111 उम्मीदवारों की पांचवी सूची

18वीं लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज यानी रविवार को 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है. पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री वी के सिंह की जगह गाजियाबाद से स्थानीय विधायक अतुल गर्ग को टिकट दिया है जबकि बिहार के बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट काटकर उनके स्थान पर मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर उनकी जगह  राज्य सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है जबकि उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से फिर से टिकट दिया गया है.

नवीन जिंदल को भी मिला टिकट

वहीं बीजेपी में आज ही शामिल हुए नवीन जिंदल को भी पार्टी ने टिकट दिया है. पूर्व सांसद नवीन जिंदल को बीजेपी ने कुरुक्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे जबकि केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय उजियारपुर से, आरके सिंह आरा से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ेंगे. पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद को एक बार फिर पटना साहिब से और सुशील कुमार सिंह को औरंगाबाद से टिकट दिया गया है. राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर को नवादा से उम्मीदवार बनाया गया है. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Traffic Advisory For Holi: लहरिया कट पर पुलिस का पहरा, स्टंटबाजों की खैर नहीं, होली पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >