Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, भीलवाड़ा से सीपी जोशी को दिया टिकट

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है. कांग्रेस ने सीपी जोशी को राजस्थान के भीलवाड़ा से टिकट दिया है. वहीं दामोदर गुर्जर राजसमंद से चुनावी मैदान में उतारा है.

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है. अपनी इस लिस्ट में पार्टी ने पांच लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार के नामों का ऐलान किया है. इस सूची में कांग्रेस ने सीपी जोशी को राजस्थान के भीलवाड़ा से टिकट दिया है. वहीं दामोदर गुर्जर राजसमंद से चुनावी मैदान में उतारा है. राजस्थान के अलावा कर्नाटक से तीन उम्मीदवारों की भी पार्टी ने घोषणा की है.

कर्नाटक से तीन उम्मीदवारों पर मुहर

वहीं, कांग्रेस ने कर्नाटक से लोकसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. बेल्लारी (एसटी) सीट से  पार्टी ने ई.थुकाराम, चामराजनगर (एससी) से सुनील बोस और चिक्कबल्लापुर से रक्षा रमैया को टिकट दिया है. पार्टी ने आज यानी शुक्रवार को पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है.

बीजेपी ने किया कांग्रेस पर हमला

कांग्रेस की नौवीं लिस्ट आने के बाद राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस पर हमला किया है. जोशी ने कहा है कि कांग्रेस को अपने ही मंत्रियों और विधायकों पर भरोसा नहीं है तो देश की जनता को आप पर कैसे भरोसा होगा? उन्होंने कहा कि आप संख्या देख सकते हैं जो लोग हाल के दिनों में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं.

दिल्ली के लिए घोषित करेगी उम्मीदवारों के नाम

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करती जा रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस जल्द ही दिल्ली के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने वाली है. कांग्रेस पार्टी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की आगामी रविवार को होने वाली महारैली के बाद दिल्ली में लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की पार्टी घोषणा करेगी. बता दें, आम आदमी पार्टी की महारैली रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी. रैली में इंडिया गठबंधन के कई नेता शामिल हो रहे हैं

तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है कांग्रेस

बता दें, दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है. इसके तहत दिल्ली की कुल सात लोकसभा सीटों में से AAP चार लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस तीन सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. आम आदमी पार्टी अपने हिस्से की चार सीट-पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और नई दिल्ली के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. कांग्रेस के हिस्से में तीन सीट- उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और चांदनी चौक आई हैं. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: I.N.D.I.A Rally: सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ इंडिया ब्लॉक की रैली को हरी झंडी, चुनाव आयोग की मिली इजाजत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >