Lok Sabha Election 2024: बूथ पर जांच पड़ताल करने का मामला, बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता पर केस दर्ज

मुस्लिम महिला वोटरों की आईडी चेक करने के मामले में बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 171सी, 186, 505(1)(सी) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 132 के तहत मामला दर्ज किया है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा के चौथे चरण का मतदान जारी है. चौथे चरण के तहत 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. हैदराबाद लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है. इस सीट से ओवैसी और बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता के बीच खास मुकाबला है. इस बीच भाजपा  प्रत्याशी माधवी लता पर पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है. रिपोर्ट के मुताबिक मलकपेट पुलिस थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

माधवी लता पर केस दर्ज
पुलिस ने बीजेपी नेता माधवी लता पर आईपीसी की धारा 171 सी, 186, 505(1)(सी) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 132 के तहत केस दर्ज किया है. बता दें, माधवी लता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया जा रहा है कि वो मतदान केंद्र पर मुस्लिम महिला वोटरों से अपनी आईडी दिखाने को कह रही है. मतदान केंद्र के अंदर उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को बुर्का हटाने के लिए भी कहा. इसके कारण मतदान केंद्र पर हंगामा भी हुआ.

हैदराबाद के कलेक्टर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि मलकपेट थाने में भाजपा प्रत्याशी माधवी लता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 171 (सी), 186, 505 (1) (सी) और जनप्रतिनिधि कानून की धारा 132 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. वह पुलिस कर्मियों को यह कहती हुई भी सुनी गईं कि मतदाताओं की पहचान करने के बाद ही उन्हें मतदान केंद्र में जाने दिया जाए.तेलंगाना में लोकसभा की 17 सीट पर मतदान हो रहा है. हैदराबाद सीट पर माधवी लता का मुकाबला ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से है.

वहीं, हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता ने कहा है कि 90 फीसदी बूथों पर गड़बड़ी हुई है. पुलिस महिला कांस्टेबलों को मतदाता पहचान पत्र के साथ चेहरे की जांच करने का निर्देश नहीं देना चाहती है. जब मैंने पुलिस अधिकारी से पूछा तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है. यह उनकी जिम्मेदारी नहीं है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Today News Wrap: लोकसभा के चौथे चरण के लिए जारी है मतदान, घोषित हुआ CBSE बोर्ड 10वीं का परिणाम, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >