Lok Sabha Election 2024: अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से भरा नामांकन, तीसरे चरण में 7 मई को होगी वोटिंग

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है. नामांकन के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लंबे समय से बीजेपी को गुजरात के लोगों का प्यार मिलता आ रहा है. बता दें, गुजरात की सभी सीटों पर तीसरे चरण के तहत 7 मई को वोटिंग होगी.

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी शुक्रवार को गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. अमित शाह इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं. शाह ने जब गांधीनगर जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा, उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उनके साथ थे. गौरतलब है कि अमित शाह ने दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. धार्मिक दृष्टिकोण से इस समय का काफी महत्व है. इसे ‘विजय मुहूर्त’ माना जाता है.

2019 में शाह ने दर्ज की थी बंपर जीत

बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 में भी इसी सीट से चुनाव लड़ा था. शाह ने यहां से पांच लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की थी. बता दें, गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीट पर तीसरे चरण के तहत सात मई को वोटिंग होगी. वहीं, नॉमिनेशन के बाद मीडिया से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि वो उस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जिस सीट से अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी प्रतिनिधित्व किया है. पीएम मोदी यहां के मतदाता हैं. शाह ने कहा की यहां के लोग मुझे अपना ढेर सारा प्यार देते हैं. यहां के लिए मैंने ढेरों काम किये हैं.

कई विकास कार्य किया हूं- शाह

नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि बीजेपी में मैंने एक छोटे से बूथ कार्यकर्ता के तौर पर काम करना शुरू किया था और आज संसद तक पहुंचा हूं. उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में सीएम और पीएम के नाते बीजेपी की सरकार ने प्रदेश के लिए बहुत काम किया. उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में 22 हजार करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य किए गए हैं. हर बार चुनाव में जनता ने अपना प्यार लुटाया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि एक बार फिर बीजेपी को जनता प्यार और आशीर्वाद देगी.

तीसरे चरण में होगी वोटिंग

गौरतलब है कि 18वीं  लोकसभा चुनाव के लिए इस बार सात चरणों में चुनवा हो रहे हैं. आज यानी शुक्रवार (19 अप्रैल) को पहले चरण की वोटिंग हो रही है. गुजरात की सभी सीटों पर तीसरे चरण के तहत एक ही दिन में मतदान होगा.  यहां 7 मई को वोटिंग होने वाली है.  साल 2019 के चुनाव में अमित शाह को 3 लाख से ज्यादा वोट मिले थे. उन्होंने कांग्रेस के डॉ सीके चावड़ा को हराया था. 

Also Read: Arvind Kejriwal की याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, जेल में इंसुलिन देने की थी मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >