LoC Firing : नौवीं रात पाकिस्तान ने एलओसी पर फायरिंग की, मिला करारा जवाब

LoC Firing : पहलगाम आतंकी हमले के बाद लगातार पाकिस्तान एलओसी पर फायरिंग कर रहा है. लगातार नौवीं रात पाकिस्तान ने फायरिंग की जिसका जवाब भारतीय जवानों ने दिया.

LoC Firing : भारतीय सेना ने जानकारी दी कि 02-03 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना  की ओर से फायरिंग की गई. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर क्षेत्रों के सामने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई. भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब पाकिस्तानी सेना को दिया. यह लगातार नौवीं रात है जब पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई. पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच भारी तनाव है.

एलओसी के निकट रहने वाले लोग तैयार कर रहे बंकर

एलओसी और आईबी के पास रहने वाले आम नागरिकों ने अपने सामुदायिक और निजी बंकरों की सफाई शुरू कर दी है, ताकि गोलाबारी बढ़ने की स्थिति में वे वहां शरण ले सकें. केंद्र सरकार ने 2017 में 14,460 निजी और सामुदायिक बंकरों के निर्माण को मंजूरी दी थी. अधिकारियों ने बताया कि सांबा, कठुआ, जम्मू, पुंछ और राजौरी जिले में 8,600 से अधिक सामुदायिक और निजी बंकर बनाए गए हैं. अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जहां आर एस पुरा और अरनिया सेक्टर में फसलों की कटाई पूरी हो चुकी है वहीं कठुआ, सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में यह अब भी जारी है.

पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन आठवीं रात किया था. जम्मू-कश्मीर के पांच सीमावर्ती जिलों में बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया. अधिकारियों ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी  दी थी. शुक्रवार को यह लगातार आठवीं रात थी जब पाकिस्तान ने एलओसी के पास गोलीबारी की. यह गोलीबारी ऐसे समय में की जा रही है जब 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत तथा पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें : गंगा एक्सप्रेसवे में भारत ने रात में भी दिखाई ताकत, राफेल, जगुआर, सुखोई की उड़ान देख हिल गया पाकिस्तान!

जम्मू में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एक और दो मई की दरमियानी रात पाकिस्तानी सैन्य चौकियों की तरफ से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर क्षेत्रों के सामने स्थित एलओसी पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई.’’ उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने इसका माकूल जवाब दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >