PM Modi address to nation: 21 जून से 18 साल से अधिक के लोगों को मुफ्त दिया जायेगा वैक्सीन, वैक्सीनेशन का पूरा काम केंद्र सरकार की जिम्मेदारी

PM Modi LIVE : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन शुरू हो गया है. संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कोरोना संक्रमण के कारण मारे गये लोगों के प्रति संवेदना जतायी. उन्होंने अपने संबोधन में इसे 100 साल की सबसे बड़ी महामारी बताया. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस संबोधन के बारे में जानकारी दी गयी थी.

11:21 PM. 7 Jun 21 11:21 PM. 7 Jun

केंद्र सरकार सभी राज्यों को मुफ्त उपलब्ध करायेगी वैक्सीन

अब राज्यों को वैक्सीन पर कुछ खर्च नहीं करना होगा, केंद्र सरकार सभी राज्यों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करायेगी.

11:21 PM. 7 Jun 21 11:21 PM. 7 Jun

वैक्सीन को लेकर आशंका फैलाना लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ लोग वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में आशंका फैला रहे हैं. यह गलत है अपने ही भोले-भाले भाई बहनों के जीवन के साथ खिलवाड़ है.

11:21 PM. 7 Jun 21 11:21 PM. 7 Jun

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ दीपावली तक मिलेगा

प्रधानमंत्री ने घोषणा की पिछले साल गरीबों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त अनाज दिया जा रहा था, जो इस वर्ष भी जारी है, सरकार ने इस योजना को दीपावली तक बढ़ाने की घोषणा की.

11:21 PM. 7 Jun 21 11:21 PM. 7 Jun

सभी आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त मिलेगा वैक्सीन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि सभी आयु वर्ग के लोगों को देश में मुफ्त वैक्सीन मिलेगा. अगर कोई मुफ्त वैक्सीन नहीं लेना चाहता और प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन लगवाना चाहते हैं,उनके लिए भी व्यवस्था है और वे प्राइवेट अस्पतालों में फ्री वैक्सीन ले सकते हैं. लेकिन अस्पताल इनसे सरचार्ज के रूप में 150 रुपये से ज्यादा नहीं ले पायेंगे.

10:57 PM. 7 Jun 21 10:57 PM. 7 Jun

देश में तीन और वैक्सीन का ट्रायल अभी एडवांस स्टेज में चल रहा

पीएम मोदी ने कहा पिछले काफी समय से देश लगातार जो प्रयास और परिश्रम कर रहा है, उससे आने वाले दिनों में वैक्सीन की सप्लाई और बढ़ेगी. देश में तीन और वैक्सीन का ट्रायल अभी एडवांस स्टेज में चल रहा है.

10:57 PM. 7 Jun 21 10:57 PM. 7 Jun

बच्चों के लिए वैक्सीन का ट्रॉयल जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने बच्चों के लिए कुछ चिंता जतायी थी, अत: उनके लिए भी वैक्सीन बनाने का काम जारी है और वैक्सीन का ट्रॉयल चल रहा है.

10:57 PM. 7 Jun 21 10:57 PM. 7 Jun

कोरोना से लड़ाई में वैक्सीन सुरक्षा कवच

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन सुरक्षा कवच है. हमारे देश की आबादी बहुत ज्यादा है ऐसे में अगर हम विदेशी वैक्सीन पर निर्भर रहते तो सभी नागरिकों का वैक्सीनेशन बहुत कठिन होता. लेकिन हमारे वैज्ञानिकों ने खुद ही वैक्सीन बनाया और हमारे विश्वास पर खरे उतरे.

10:57 PM. 7 Jun 21 10:57 PM. 7 Jun

कोरोना से लड़ाई के लिए सबसे जरूरी है कोरोना प्रोटोकॉल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना से लड़ाई के लिए सबसे जरूरी है कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना.

10:57 PM. 7 Jun 21 10:57 PM. 7 Jun

कोरोना की दूसरी लहर से लड़ाई जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह 100 साल की सबसे बड़ी महामारी है. इसकी दूसरी लहर से देश में लड़ाई जारी है.

10:57 PM. 7 Jun 21 10:57 PM. 7 Jun

कोरोना संक्रमण से मारे गये लोगों के प्रति पीएम ने जतायी संवेदना

पीएम मोदी ने कोरोना संक्रमण के कारण मारे गये लोगों के प्रति संवेदना जतायी. उन्होंने अपने संबोधन में इसे 100 साल की सबसे बड़ी महामारी बताया.

9:34 PM. 7 Jun 21 9:34 PM. 7 Jun

शाम पांच बजे पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित

आज शाम पांच बजे पीएम मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे, यह जानकारी पीएमओ की ओर से दी गयी है.

9:34 PM. 7 Jun 21 9:34 PM. 7 Jun

कोरोना की दूसरी लहर में पीएम मोदी का पहला संबोधन

कोरोना संक्रमण की पहली लहर के वक्त पीएम मोदी ने कई बार राष्ट्र को संबोधित किया था. उस वक्त उन्होंने कई बार लोगों से सहयोग मांगा, कुछ हिदायतें थीं और कई बड़ी घोषणाएं भी की थीं, लेकिन दूसरी लहर में ये उनका पहला संबोधन होगा. दूसरी लहर के दौरान पीएम मोदी का आम जनता से सीधे कोई संवाद नहीं हुआ है.

Bengal Board Exams Update: 10वीं और 12वीं के Exams कैंसिल, राज्य सरकार को परीक्षा से ज्यादा छात्रों की फिक्र

Posted By : Rajneesh Anand

मुख्य बातें

PM Modi LIVE : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन शुरू हो गया है. संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कोरोना संक्रमण के कारण मारे गये लोगों के प्रति संवेदना जतायी. उन्होंने अपने संबोधन में इसे 100 साल की सबसे बड़ी महामारी बताया. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस संबोधन के बारे में जानकारी दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >