CJP Protest : CJP ने अपना देशव्यापी आंदोलन तत्काल प्रभाव से वापस लिया, छात्रों से कहा- अपने घर जाइए

सीजेपी का प्रदर्शन जंतर-मंतर पर लगातार जारी है. 25 जुलाई की सुबह सीजेपी फाउंडर अभिजीत ने जानकारी दी कि उनकी जांच रिपोर्ट में टाइफॉयड डिटेक्ट किया गया है. इसके अलावा बिहार के छात्र नेताओं के लापता होने के बाद पुलिस को चेतावनी दी है कि उन्हें जल्द छोड़े जाएं. वहीं सरकार से बातचीत के दौर में आज तीसरी दफा बात होनी है. प्रोटेस्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

9:16 PM. 25 Jul 26 9:16 PM. 25 Jul

CJP ने नए शिक्षा मंत्री को दी चेतावनी, सौरव बोले -समस्याएं नहीं सुलझाईं तो फिर होगा जंतर-मंतर पर आंदोलन

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि देश के युवाओं ने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को स्पष्ट संदेश दिया है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो युवा दोबारा जंतर-मंतर पहुंचकर सरकार से जवाबदेही मांगेंगे. उन्होंने कहा कि छात्रों के मुद्दों पर अब किसी भी तरह की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी.

8:59 PM. 25 Jul 26 8:59 PM. 25 Jul

NEET पेपर लीक पीड़ितों की याद में लखनऊ में कैंडल मार्च, न्याय की उठी मांग

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोगों ने NEET पेपर लीक के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला. हाथों में मोमबत्तियां लेकर शामिल लोगों ने पीड़ित छात्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील भी की.

7:58 PM. 25 Jul 26 7:58 PM. 25 Jul

सोनम वांगचुक के सत्याग्रह को सलाम, युवाओं के लिए 26 दिन का उपवास बना प्रेरणा

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के 26 दिनों तक चले गांधीवादी सत्याग्रह को देशभर में सराहना मिल रही है. समर्थकों का कहना है कि युवाओं के अधिकारों और भविष्य के लिए किया गया उनका यह उपवास सर्वोच्च त्याग और समर्पण का प्रतीक है. कई लोगों ने इसे देश को जगाने वाला आंदोलन बताते हुए कहा कि पूरे देश को सोनम वांगचुक पर गर्व है.

7:17 PM. 25 Jul 26 7:17 PM. 25 Jul

37 दिन के आंदोलन के बाद CJP की जीत, आशुतोष बोले- युवाओं की आवाज ने सरकार को झुकाया

CJP नेता आशुतोष रांका ने कहा कि 37 दिनों के संघर्ष के बाद सरकार ने उनकी सभी मांगें स्वीकार कर ली हैं. उन्होंने इसे देश के युवाओं की जीत बताते हुए कहा कि पेपर लीक से प्रभावित लाखों छात्रों के लिए यह न्याय की शुरुआत है. रांका ने उम्मीद जताई कि नया शिक्षा मंत्री जवाबदेही और ईमानदारी से काम करेगा.

6:55 PM. 25 Jul 26 6:55 PM. 25 Jul

सरकार ने मानी सभी मांगें, CJP ने देशव्यापी आंदोलन तुरंत वापस लिया

कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा अपनी सभी मांगें स्वीकार किए जाने के बाद देशभर में चल रहा आंदोलन तत्काल प्रभाव से वापस लेने की घोषणा की है. पार्टी ने इसे जनता की जीत बताया और कहा कि सरकार के फैसले के बाद अब आंदोलन जारी रखने की जरूरत नहीं रही.

6:16 PM. 25 Jul 26 6:16 PM. 25 Jul

सपा ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को सियासत का नया दौर बताया

सपा नेता अनीश गवांडे ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तौर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह भारतीय राजनीति के लिए एक नया दौर है और हर नागरिक की जीत है.

5:51 PM. 25 Jul 26 5:51 PM. 25 Jul

युवा बोले- जनता की शक्ति सरकार से ज्यादा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर खुशी का माहौल है. युवाओं ने खुशी के आंसुओं के साथ कहा कि जनता की शक्ति सरकार से ज्यादा है.

5:41 PM. 25 Jul 26 5:41 PM. 25 Jul

CJP ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की, सरकार ने छात्रों की मांगें मानी

काॅकरोच जनता पार्टी के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने ज्वाइंट पीसी में कहा सरकार ने हमारी मांगे मान ली हैं, इसलिए हम आंदोलन समाप्त करने की घोषणा करते हैं.

5:28 PM. 25 Jul 26 5:28 PM. 25 Jul

जेपी नड्डा ने कहा हमारी लंबी बातचीत हुई

ज्वाइंट पीसी में जेपी नड्डा ने कहा कि सौरभ दास और रांका के साथ हमारी तीसरी मीटिंग थी. एक बार फिर हमारी लंबी बातचीत हुई. वे आज एक लिखित ड्राफ्ट लेकर आए थे जिसमें उन्होंने आंदोलन के दौरान दर्ज केसों के बारे में चार पॉइंट बताए. इसके साथ ही, उन्होंने बाकी दो मांगें भी उठाईं, कि कोई बदले की कार्रवाई न की जाए, मुआवजा दिया जाए, और उनके पांच-पॉइंट चार्टर पर विचार किया जाए. हमने इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की

4:59 PM. 25 Jul 26 4:59 PM. 25 Jul

शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में बड़ा कदम बताया है. उन्होंने कहा कि इससे लोकतंत्र मजबूत होगा.

4:39 PM. 25 Jul 26 4:39 PM. 25 Jul

CJP और सरकार के बीच वार्ता जारी

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद सरकार और सीजेपी के सदस्यों के बीच तीसरे दौर की वार्ता जारी है. अभिजीत दीपके ने कहा है कि सरकार ने अभी सिर्फ एक मांग मानी है. हमारी दो और मांगे भी हैं.

3:53 PM. 25 Jul 26 3:53 PM. 25 Jul

जेपी नड्डा अपने घर से निकले

काॅकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा अपने आवास से निकल गए हैं. वे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ बातचीत में शामिल होंगे. काॅकरोच जनता पार्टी के सदस्य भी बातचीत के लिए रवाना हो चुके हैं.

3:29 PM. 25 Jul 26 3:29 PM. 25 Jul

यह लोकतंत्र की जीत है

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनम वांगचुक ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में इसे लोकतंत्री की जीत बताया है. उन्होंने अपने एक्स पर लिखा कि यह लोकतंत्र की जीत है. उन्होंने काॅकरोच जनता पार्टी और देश के युवाओं को बधाई दी है.

2:27 PM. 25 Jul 26 2:27 PM. 25 Jul

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन की जीत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसे CJP आंदोलन के लिए बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है. CJP का कहना है कि शुरुआत से ही उसकी प्रमुख मांग धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की थी और लंबे प्रदर्शन के बाद यह मांग पूरी हुई है. हालांकि, इस्तीफे के बाद सरकार और CJP की ओर से आगे की रणनीति और अन्य मांगों को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार है.

2:18 PM. 25 Jul 26 2:18 PM. 25 Jul

'युवाओं को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया जा रहा', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप

CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने आरोप लगाया कि पिछले दो-तीन दिनों से दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों से कई युवाओं को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में ले रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी के वकील लगातार ऐसे छात्रों को पुलिस थानों से छुड़वा रहे हैं. सौरव दास ने यह भी दावा किया कि खाने के पैकेट लेकर जा रहे तीन छात्रों को भी हिरासत में लिया गया था और उनका सामान वापस नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस आयुक्त से इस तरह की कार्रवाई तुरंत रोकने और हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने की मांग की गई है. साथ ही चेतावनी दी कि अगर यह कार्रवाई नहीं रुकी तो प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक मार्च कर धरना देंगे.

1:44 PM. 25 Jul 26 1:44 PM. 25 Jul

26 जुलाई को देशभर में कैंडल मार्च निकालेगा CJP

CJP ने 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में 26 जुलाई, रविवार शाम देशभर में कैंडल मार्च निकालने का आह्वान किया है. पार्टी ने कहा है कि यह मार्च पुलिस कार्रवाई के पीड़ितों के समर्थन में आयोजित किया जाएगा. CJP ने छात्र संगठनों और अन्य सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेकर आपसी सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन करें.

12:50 PM. 25 Jul 26 12:50 PM. 25 Jul

20 जुलाई प्रदर्शन के बाद 15 FIR, पुलिस ने जारी किए आंकड़े

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद की ओर निकाले गए 'संसद चलो' मार्च के दौरान 130 पुलिसकर्मी और करीब 65 छात्र घायल हुए थे. इस मामले में अब तक 15 FIR दर्ज की गई हैं. पुलिस का कहना है कि जंतर-मंतर और आसपास रोजाना करीब 10 हजार लोग जुट रहे हैं, जहां 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं. सूत्रों के मुताबिक, फेसियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) कैमरों की मदद से 2,000 से ज्यादा आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान की गई है. वहीं, CJP ने पुलिस के इन दावों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों और स्वयंसेवकों के साथ पुलिस ने मारपीट की थी और ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची भी सार्वजनिक की जाएगी.

11:42 AM. 25 Jul 26 11:42 AM. 25 Jul

कॉकरोच जनता पार्टी ने वेबसाइट लॉन्च की

कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार को एक नई वेबसाइट लॉन्च की. इस वेबसाइट के जरिए संगठन ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि यदि उनके पास पुलिस की ज्यादतियों से जुड़े फोटो या वीडियो हैं, तो वे उन्हें इस पोर्टल पर अपलोड करें. CJP का कहना है कि इन तस्वीरों और वीडियो के आधार पर उन पुलिसकर्मियों की पहचान की जाएगी, जिन पर प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट या दुर्व्यवहार करने के आरोप हैं.

9:51 AM. 25 Jul 26 9:51 AM. 25 Jul

अभिजीत दीपके की तबीयत खराब, वीडियो जारी कर दी जानकारी

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके की तबीयत खराब थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी कि जांच रिपोर्ट में वे टाइफॉयड से पीड़ित पाए गए हैं.

9:41 AM. 25 Jul 26 9:41 AM. 25 Jul

'मेदांता जाने से रोका गया', सोनम वांगचुक का 21 जुलाई का वीडियो आया सामने

21 जुलाई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सफदरजंग अस्पताल में सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल जाने से रोकने की कोशिश होती दिख रही है. दावा किया जा रहा है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाने की अनुमति दे दी थी, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने उन्हें बाहर जाने से रोकने का प्रयास किया. हालांकि, इस वीडियो और उससे जुड़े दावों पर अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

9:31 AM. 25 Jul 26 9:31 AM. 25 Jul

सरकार से तीसरी बैठक आज, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर साफ जवाब चाहता है CJP

CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार के साथ आज शाम 3:30 से 4 बजे के बीच बैठक होनी है, हालांकि जगह अभी तय नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि जिन दो मांगों पर सहमति बनी है, उन पर लिखित आश्वासन चाहिए. साथ ही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सरकार से साफ तौर पर 'हां' या 'ना' में जवाब मांगा गया है. रांका ने सोनम वांगचुक पर हो रही ट्रोलिंग को शर्मनाक बताया और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की टिप्पणी पर कहा कि सोनम वांगचुक के इरादों पर सवाल उठाना सही नहीं है.

8:48 AM. 25 Jul 26 8:48 AM. 25 Jul

सोनम वांगचुक पर कांग्रेस की टिप्पणी पर CJP का जवाब

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की टिप्पणी पर CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस क्या सोच रही है, यह वही बेहतर जानती है. रांका ने कहा कि पहले भी कई बार बातचीत और समझौते हुए हैं, जिनमें कानूनी मामलों से राहत और मुआवजे जैसी बातें शामिल रही हैं. उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक पर सवाल उठाना सही नहीं है और उनके इरादों पर संदेह नहीं किया जाना चाहिए.

8:08 AM. 25 Jul 26 8:08 AM. 25 Jul

अभिजीत दीपके ने पूछा- धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचाया जा रहा?

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जंतर-मंतर को चारों ओर से बैरिकेड लगाकर घेर दिया गया है और 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचाया जा रहा है. दीपके ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, जबकि उनकी मांग सिर्फ पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और कार्रवाई की है.

8:34 PM. 24 Jul 26 8:34 PM. 24 Jul

पेपर लीक विवाद के बाद NTA का एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्त

सूत्रों के मुताबिक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक विवाद के बाद बड़ा कदम उठाते हुए 47 अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया है. बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी. यह कार्रवाई NTA में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए किए जा रहे बड़े सुधारों का हिस्सा मानी जा रही है.

8:06 PM. 24 Jul 26 8:06 PM. 24 Jul

महुआ बोलीं- पहले धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, फिर होगी बात

CJP के NEET विरोध प्रदर्शन में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने छात्रों की एकजुटता की सराहना की. उन्होंने कहा कि आंदोलन ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया. महुआ ने आरोप लगाया कि मुख्यधारा मीडिया ने आंदोलन को बदनाम किया. उन्होंने दोहराया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ही बातचीत होगी.

7:54 PM. 24 Jul 26 7:54 PM. 24 Jul

जंतर-मंतर पर TMC का बीजेपी पर हमला, कल्याण बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं होगी बात

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में चल रहे NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में TMC नेता कल्याण बनर्जी ने छात्रों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, तभी बातचीत संभव है. बनर्जी ने छात्रों से आंदोलन जारी रखने की अपील भी की.

7:38 PM. 24 Jul 26 7:38 PM. 24 Jul

CJP प्रदर्शन में सोमवार को शामिल हो सकती हैं ममता बनर्जी

NEET पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को सोमवार को टीएमसी का समर्थन मिल सकता है. सूत्रों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी इस प्रदर्शन में शामिल हो सकती हैं. हालांकि, उनकी मौजूदगी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

7:19 PM. 24 Jul 26 7:19 PM. 24 Jul

दीपके बोले- आज रात हो सकती है गिरफ्तारी

CJP संयोजक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में लोगों के आंदोलन में शामिल होने की संभावना है. उनका आरोप है कि इसीवजह से सरकार आज रात छात्र नेताओं को हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है. छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि गिरफ्तारी हुई तो आंदोलन पहले से अधिक तेज और व्यापक हो जाएगा.

3:54 PM. 24 Jul 26 3:54 PM. 24 Jul

CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस कार्रवाई का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सोमवार को होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस ज्यादती से जुड़ी दो याचिकाओं पर 27 जुलाई को सुनवाई करने पर सहमति जताई है. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ताओं श्याम दीवान और गोपाल शंकरनारायणन ने मामले का उल्लेख करते हुए जल्द सुनवाई की मांग की.

3:38 PM. 24 Jul 26 3:38 PM. 24 Jul

अभिजीत दीपके की मौत का झूठा दावा

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर चल रही एक अखबार की क्लिपिंग को फर्जी बताया. इस क्लिपिंग में CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके की मौत का झूठा दावा किया गया था

3:15 PM. 24 Jul 26 3:15 PM. 24 Jul

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा CJP, सरकार ने मांगा कल दोपहर तक का समय

CJP के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई. CJP नेताओं ने कहा कि देशभर में युवाओं में भारी नाराजगी है और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी स्वीकार नहीं होगा. केंद्र सरकार ने इस मांग पर जवाब देने के लिए कल ( 25 जून ) दोपहर तक का समय मांगा. प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारियों और वकीलों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा भी उठाया, जिस पर सरकार ने जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

2:51 PM. 24 Jul 26 2:51 PM. 24 Jul

पेपर लीक पर सख्त कानून की तैयारी, मसौदे को कैबिनेट की मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक मामलों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऐसे मसौदा विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसमें प्रश्नपत्र लीक करने वालों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है. सरकार का कहना है कि नए कानून का मकसद पेपर लीक पर रोक लगाना, दोषियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई करना और भर्ती व प्रवेश परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखना है.

2:40 PM. 24 Jul 26 2:40 PM. 24 Jul

जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने CJP नेताओं से की बैठक

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में केंद्र सरकार और CJP के डेलिगेशन के बीच हुई बैठक खत्म हो गई है. बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने CJP के नेताओं से बातचीत की. बैठक में आंदोलन और CJP की मांगों पर चर्चा होनी थी, लेकिन फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से यह नहीं बताया गया है कि बातचीत में क्या फैसला हुआ. अब सभी की नजर सरकार और CJP के आधिकारिक बयान पर टिकी है.

2:13 PM. 24 Jul 26 2:13 PM. 24 Jul

पीएम आवास के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन पर CJI से हस्तक्षेप की मांग

देशभर के सैकड़ों वकीलों ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को पत्र भेजकर 21 जुलाई को प्रधानमंत्री आवास के बाहर विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की है. पत्र में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई सांसद बिना पूर्व अनुमति हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र में एकत्र हुए. वकीलों ने इसे सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नियमों के पालन से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है.

1:13 PM. 24 Jul 26 1:13 PM. 24 Jul

सरकार से बातचीत के लिए रवाना हुआ CJP का डेलिगेशन

दिल्ली के जंतर-मंतर से CJP का प्रतिनिधिमंडल सरकार के साथ बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के लिए रवाना हो गया है. दोनों पक्षों के बीच आंदोलन से जुड़े मुद्दों और CJP की मांगों पर चर्चा होने की उम्मीद है. इस बैठक को आंदोलन खत्म करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

12:57 PM. 24 Jul 26 12:57 PM. 24 Jul

किसान संगठन ने CJP को दिया समर्थन

CJP के प्रवक्ता दीपक बल्यान ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध कर रहे 'देश बचाओ मोर्चा' से जुड़े किसान संगठनों ने उनके आंदोलन को समर्थन दिया है. उन्होंने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (चरुणी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चरुणी भी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर पहुंचेंगे. CJP का कहना है कि अलग-अलग संगठनों के समर्थन से उनका आंदोलन और मजबूत होगा.

12:53 PM. 24 Jul 26 12:53 PM. 24 Jul

पुलिस वैन के सामने प्रदर्शन करने वाली वायरल मुंबई गर्ल ने क्या कहा

मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए प्रदर्शन का हिस्सा रहीं मॉडल रिह्या आहिर ने पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें सुनी जा रही हैं, यह अच्छी बात है, लेकिन सिर्फ घोषणा करना काफी नहीं है, उन पर अमल भी होना चाहिए. रिह्या ने कहा कि 2024 के पेपर लीक मामले में कथित मास्टरमाइंड को जमानत मिल गई और आरोपों से भी राहत मिली. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार ऐसा नहीं होगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

11:52 AM. 24 Jul 26 11:52 AM. 24 Jul

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सरकार और CJP के बीच होगी बैठक

केंद्र सरकार और CJP के प्रतिनिधियों के बीच शुक्रवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बैठक होने की संभावना है. बताया जा रहा है कि CJP की मांग पर सरकार ने बातचीत के लिए न्यूट्रल जगह पर मिलने पर सहमति जताई है. इस बैठक में आंदोलन से जुड़े मुद्दों और आगे के समाधान पर चर्चा हो सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस बैठक को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

11:20 AM. 24 Jul 26 11:20 AM. 24 Jul

CJP : पीएम ने रात को डाला वीडियो, ये दिखाता है कि प्रेसर बहुत ज्यादा है

CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देर रात वीडियो जारी करना दिखाता है कि सरकार पर दबाव बहुत ज्यादा है. रांका ने कहा कि अगर सरकार युवाओं को लेकर गंभीर है तो सबसे सख्त कदम धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाना होगा. उन्होंने बताया कि आज दोपहर 12:30 बजे जेपी नड्डा के साथ बैठक प्रस्तावित है, जबकि उससे पहले सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी.

10:50 AM. 24 Jul 26 10:50 AM. 24 Jul

केजरीवाल ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर पीएम मोदी को घेरा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि 2024 के नीट पेपर लीक मामले में जिस संजीव मुखिया को मास्टरमाइंड बताया गया था, उसे जमानत मिल गई और सीबीआई ने अदालत में उसके खिलाफ सबूत नहीं होने की बात कही. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अगर असली दोषियों पर कार्रवाई ही नहीं होगी तो फास्ट-ट्रैक कोर्ट का क्या फायदा. उन्होंने सरकार पर पेपर लीक माफिया को बचाने का भी आरोप लगाया.

9:15 AM. 24 Jul 26 9:15 AM. 24 Jul

दिल्ली में आज 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार सुबह 17 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है. इस बीच सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नजर आई. इससे पहले 23 जुलाई को DMRC ने 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का फैसला लिया था. अधिकारियों का कहना है कि एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है और हालात के अनुसार आगे का फैसला लिया जाएगा.

9:10 AM. 24 Jul 26 9:10 AM. 24 Jul

सरकार के डेलिगेशन से मिलेंगे CJP के प्रतिनिधि

एएनआई की अपडेट के मुताबिक CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने बताया कि आज दोपहर 12:30 बजे सीजेपी और सरकार के बीच बातचीत हो सकती है. हालांकि अभिजीत दीपके सहित अन्य प्रवक्ताओं ने भी कहा था कि अब बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर पर ही होगी. यह मुलाकात कहां होनी है, इसे लेकर स्पष्ट नहीं बताया गया है. देखना होगा इस बातचीत से क्या हल निकलता है.

8:19 AM. 24 Jul 26 8:19 AM. 24 Jul

अनशन तोड़ने के बाद देर रात सोनम वांगचुक का रिक्शन

सोनम वांगचुक ने गुरुवार की रात अपना आमरण अनशन समाप्त करने के बाद एक वीडियो मैसेज जारी किया. जिसमें उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मांगें मानने का आश्वासन तो पहले भी मिल रहा था. लेकिन इस बार उन्होंने लिखित में आश्वासन दिया गया है.

7:51 AM. 24 Jul 26 7:51 AM. 24 Jul

जंतर-मंतर जा रहे 25 से ज्यादा छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली में गुरुवार को जंतर-मंतर की ओर प्रदर्शन के लिए जा रहे 25 से ज्यादा छात्रों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. जानकारी के मुताबिक, इन छात्रों के पास विरोध प्रदर्शन से जुड़े पोस्टर थे. हिरासत में लिए गए छात्रों में जामिया मिल्लिया इस्लामिया और दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र भी शामिल हैं. सभी को लोदी कॉलोनी पुलिस स्टेशन ले जाया गया. पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई एहतियात के तौर पर की गई और उन पर गैरकानूनी जमावड़े में शामिल होने की कोशिश का आरोप लगाकर दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.

7:19 AM. 24 Jul 26 7:19 AM. 24 Jul

CJP Protest : CJP ने अपना देशव्यापी आंदोलन तत्काल प्रभाव से वापस लिया, छात्रों से कहा- अपने घर जाइए

कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार के विरोध और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरने की शुरुआत 20 जून को की थी. हालांकि जेपी नड्डा और अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद आमरण अनशन समाप्त कर दिया है. लेकिन सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ऐलान किया है कि अब भी उनका प्रदर्शन जारी रहेगा, तब तक जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं दे देते.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >