Breaking Live: कोविशील्ड लेने वाले भारतीयों को 11 अक्टूबर से ब्रिटेन यात्रा में कोरेंटिन रहने की जरूरत नहीं

Breaking News: जापान की राजधानी टोक्यो में 6.1 की तीव्रता का भूकंप. अजय कुमार मिश्रा के आवास के बाहर नोटिस चिपकाया गया. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

4:18 AM. 8 Oct 21 4:18 AM. 8 Oct

कोविशील्ड लेने वाले भारतीयों को कोरेंटिन रहने की जरूरत नहीं

कोविशील्ड टीके की दोनों खुराक ले चुके भारतीयोंं को 11 अक्टूबर से ब्रिटेन की यात्रा के दौरान कोरेंटिन रहने की जरूरत नहीं होगी.

4:18 AM. 8 Oct 21 4:18 AM. 8 Oct

श्रीनगर के सीआरपीएफ कैंप के बाहर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका

जम्मू-कश्मीर में आज दो शिक्षकों की हत्या के बाद आतंकियों ने श्रीनगर के सीआरपीएफ कैंप के बाहर ग्रेनेड फेंका है.

4:18 AM. 8 Oct 21 4:18 AM. 8 Oct

जापान की राजधानी टोक्यो में 6.1 की तीव्रता का भूकंप

जापान की राजधानी टोक्यो में 6.1 की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है. अभी जानमाल के हानि की कोई सूचना नहीं है.

4:18 AM. 8 Oct 21 4:18 AM. 8 Oct

अजय कुमार मिश्रा के आवास के बाहर नोटिस चिपकाया

उत्तर प्रदेश पुलिस ने केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के लखीमपुर खीरी स्थित आवास के बाहर नोटिस चिपका कर उनके बेटे आशीष मिश्रा को आठ अक्टूबर तक पेश होने को कहा है.

11:53 PM. 7 Oct 21 11:53 PM. 7 Oct

सृजन घोटाला के मुख्य आरोपी बिपिन कुमार को ईडी ने किया गिरफ्तार

बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला के मुख्य आरोपी बिपिन कुमार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है. 500 करोड़ रुपये के सृजन घोटाला ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया था.

10:56 PM. 7 Oct 21 10:56 PM. 7 Oct

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी-अगले तीन माह सतर्क रहने की जरूरत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज चेतावनी दी है कि कोरोना का प्रसार देश में ना बढ़े इसके लिए जरूरी है कि हम अगले तीन माह तक सतर्कता बरतें.

10:56 PM. 7 Oct 21 10:56 PM. 7 Oct

उपन्यासकार अब्दुलरजाक गुरनाह को दिया गया साहित्य का नोबल पुरस्कार

उपन्यासकार अब्दुलरजाक गुरनाह का साहित्य का नोबल पुरस्कार दिये जाने की घोषणा हुई उन्होंने उपनिवेशवाद के प्रभावों पर उत्कृष्ट लेखन किया है.

10:56 PM. 7 Oct 21 10:56 PM. 7 Oct

लखीमपुर खीरी केस में आशीष पांडेय और लवकुश की हुई गिरफ्तारी

लखीमपुर खीरी केस में आज आशीष पांडेय और लवकुश की गिरफ्तारी हुई है. ये दोनों आरोपी भी घटना के वक्त घायल हुए थे. वहीं कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को लखीमपुर खीरी जाने से सहारनपुर में रोक दिया गया है.

10:56 PM. 7 Oct 21 10:56 PM. 7 Oct

बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान

बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान हो गया है. मेनका गांधी और वरुण गांधी को इसमें जगह नहीं दी गई है. (आजतक न्यूज)

6:45 PM. 7 Oct 21 6:45 PM. 7 Oct

आतंकियों ने स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर को गोली मारी

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर को गोली मार दी है.

6:45 PM. 7 Oct 21 6:45 PM. 7 Oct

कोरोना के खिलाफ लड़ाई दिखाती है भारत का सामर्थ्य

ऋषिकेश पहुंचे पीएम मोदी, 35 ऑक्सीजन प्लांट की देंगे सौगात. अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि, कोरोना के खिलाफ लड़ाई भारत का सामर्थ्य दिखाती है.

6:45 PM. 7 Oct 21 6:45 PM. 7 Oct

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है. एनपीए को लेकर स्वामी ने दायर की थी याचिका. (आजतक न्यूज)

6:45 PM. 7 Oct 21 6:45 PM. 7 Oct

खीपुर केस में 8 लोगों की मौत की होगी जांच

लखीपुर केस में 8 लोगों की मौत की होगी जांच, दो महीने में आयोग सौंपेगा रिपोर्ट.

6:45 PM. 7 Oct 21 6:45 PM. 7 Oct

बीते 24 घंटों में कोरोना के 22,431 नए मामले

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 22,431 नए मामले सामने आये, 318 लोगों की हुई मौत

6:45 PM. 7 Oct 21 6:45 PM. 7 Oct

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 443 अंकों की उछाल.

2:16 PM. 7 Oct 21 2:16 PM. 7 Oct

बाराबंकी में ट्रक और बस की भीषण टक्कर

यूपी के बाराबंकी में ट्रक और बस की भीषण टक्कर, 8 लोगों के मारे जाने की खबर

1:09 PM. 7 Oct 21 1:09 PM. 7 Oct

पाकिस्तान के हरनई में भीषण भूकंप के झटके

पाकिस्तान के हरनई इलाके में आज यानी गुरुवार की अहले सुबह भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि करीब 150 लोगों से अधिक लोगों के घायल हो गए हैं. इसके अलावा, कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है. भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी और आसपास के कई जिलों में नुकसान की बात सामने आ रही है.

1:09 PM. 7 Oct 21 1:09 PM. 7 Oct

लखीमपुर हिंसा मामले में एससी में आज सुनवाई

लखीमपुर हिंसा के 90 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से अब तक एक भी आरोपितों को हिरासत में नहीं लिया गया है और ना ही पूछताछ की गई है. हालांकि हिंसा की जांच के लिए सरकार की ओर से एक एसआईटी का गठन किया गया हैं. इधर. सुप्रीम कोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए आज सुनवाई करने की बात कही है. रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं की है. वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव आज लखीमपुर खीरी जा रहे हैं. पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात.

1:09 PM. 7 Oct 21 1:09 PM. 7 Oct

झारखंड के पावर प्लांट में गहराया कोयले का संकट

झारखंड के पावर प्लांटों में कोयला संकट गहराता जा रहा है. कोयला स्टॉक का लेवल कम हो गया है, जिससे पावर प्लांट से उत्पादन ठप होने की आशंका है. अमूमन पावर प्लांट में कोयला स्टॉक का लेवल 25 दिनों का होता है, जबकि झारखंड के पावर प्लांट में पांच से 10 दिनों का ही स्टॉक बचा है. मांग के अनुरूप कोयला आपूर्ति नहीं हो रही है. बिजली कंपनियां कोयला उत्पादक कंपनी सीसीएल और बीसीसीएल से गुहार लगा रही हैं. इधर केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने भी कोयला संकट पर चिंता जतायी है.

1:09 PM. 7 Oct 21 1:09 PM. 7 Oct

Postd by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News: जापान की राजधानी टोक्यो में 6.1 की तीव्रता का भूकंप. अजय कुमार मिश्रा के आवास के बाहर नोटिस चिपकाया गया. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >