Breaking News: आधार और पैन लिंक करने की अंतिम तारीख अब 31 मार्च 2022 होगी
Copied link
Breaking News : मुंबई के बांद्रा कुर्ला में फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर जाने से 13 मजदूर जख्मी हो गये हैं. झारखंड में प्रतिबंधों के साथ पंडालों में होगी दुर्गा पूजा. पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा और समर्पण अभियान चलाएगी बीजेपी. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
4:25 AM. 18 Sept 214:25 AM. 18 Sept
एनसीबी ने दाऊद इब्राहिम के एक सहयोगी अजीम भाऊ
एनसीबी ने दाऊद इब्राहिम के एक सहयोगी अजीम भाऊ को गिरफ्तार किया है. वह जबरन वसूली और नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल था. उसके खिलाफ कई पुलिस थानों में रंगदारी और लूट के मामले दर्ज हैं.
12:19 AM. 18 Sept 2112:19 AM. 18 Sept
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों ने की पुलिस पर फायरिंग, एक पुलिसकर्मी जख्मी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के वानपोह में आतंकवादियों ने शुक्रवार को पुलिस पर फायरिंग कर दी. इस हमले में एक पुलिसकर्मी को घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बारे में अधिक विवरण की प्रतीक्षा है.
12:19 AM. 18 Sept 2112:19 AM. 18 Sept
2024 में तेलंगाना में बनेगी भाजपा की सरकार : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि 2024 में तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनने वाली है. भाजपा सरकार बनने के बाद 17 सितंबर को राज्य के अधिकृत कार्यक्रम करके हैदराबाद विमोचन दिन को जन-जन के साथ बनाएंगे. जो डरते हैं वो डरें, भाजपा नहीं डरती मजलिस वालों से. हम तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करते.
12:19 AM. 18 Sept 2112:19 AM. 18 Sept
पीएम मोदी बोले, समावेशी नहीं है तालिबानी सरकार
अफगानिस्तान पर एससीओ-सीएसटीओ आउटरीच शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर अफगानिस्तान में अस्थिरता और कट्टरवाद बना रहेगा तो इससे पूरे विश्व में आतंकवादी और उग्रवादी विचारधाराओं को बढ़ावा मिलेगा. अन्य उग्रवादी समूहों को हिंसा के माध्यम से सत्ता पाने का प्रोत्साहन भी मिल सकता है.
10:41 PM. 17 Sept 2110:41 PM. 17 Sept
दो करोड़ वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बना
भारत में आज वैक्सीनेशन का आंकड़ा दो करोड़ तक पहुंच गया है. आज पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और आज रात 12 बजे तक ढाई करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है.
10:41 PM. 17 Sept 2110:41 PM. 17 Sept
पीएम नरेंद्र मोदी ने 18 सितंबर को सभी मंत्रालयों के सचिवों की बैठक बुलायी
पीएम नरेंद्र मोदी ने 18 सितंबर को सभी मंत्रालयों के सचिवों की बैठक बुलायी है. इस बैठक का उद्देश्य सभी मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा करना है.
10:41 PM. 17 Sept 2110:41 PM. 17 Sept
18 सितंबर से शुरू होगी चारधाम यात्रा
चारधाम यात्रा कल यानी 18 सितंबर से शुरू हो रही है. इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना दी.
10:41 PM. 17 Sept 2110:41 PM. 17 Sept
पाकिस्तान में मैच से पहले दौरा रद्द कर लौटी न्यूजीलैंड की टीम
पाकिस्तान क्रिकेट को एक बड़ा झटका लगा है. आज मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने सुरक्षा कारणों से सीरीज रद्द कर दिया है और अपने देश वापस लौटने का फैसला किया है. आज मैच रावलपिंडी में होना था.
10:41 PM. 17 Sept 2110:41 PM. 17 Sept
दिल्ली के लोधी रोड स्थित सीबीआई बिल्डिंग के बेसमेंट में आग लगी
दिल्ली के लोधी रोड स्थित सीबीआई बिल्डिंग के बेसमेंट में आग लग गयी है. आठ दमकल मौके पर पहुंची और अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
7:10 PM. 17 Sept 217:10 PM. 17 Sept
1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने ली वैक्सीन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशेष टीकाकरण अभियान, 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने ली वैक्सीन.
7:10 PM. 17 Sept 217:10 PM. 17 Sept
अकाली दल हमेशा जुल्म के खिलाफ लड़ा है
प्रदर्शन के बीच सुखबीर बादल का बयानस कहा- अकाली दल हमेशा जुल्म के खिलाफ लड़ा है.(टीवी न्यूज)
7:10 PM. 17 Sept 217:10 PM. 17 Sept
एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का संबोधन
एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का संबोधन. पीएम मोदी ने बतौर सदस्य इरान का स्वागत किया. पीएम मोदी ने कहा कि, अफगानिस्तान संकट के बाद चुनौती और बढ़ी है.
7:10 PM. 17 Sept 217:10 PM. 17 Sept
पंजाब में एक और आतंकी मॉड्यूल का खुलासा
पंजाब में एक और आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, पाकिस्तान के ड्रोन से 13 बार आये हथियार.(आजतक)
7:10 PM. 17 Sept 217:10 PM. 17 Sept
कृषि कानूनों के खिलाफ अकाली दल का प्रदर्शन
कृषि कानूनों के खिलाफ अकाली दल प्रदर्शन कर रहा है. दिल्ली रोहतक हाइवे पर किसानों ने किया प्रदर्शन. वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के सभी बार्डरों को सील कर दिया है. हरियाणा से दिल्ली आने वाले सबी रास्ते सील कर दिए गये हैं. कृषि कानून के एक साल पूरे होने पर किसान कर रहे है प्रदर्शन. अकाली दल के कार्यकर्ता दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं. (आजतक न्यूज)
7:10 PM. 17 Sept 217:10 PM. 17 Sept
राहुल गांधी ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कहा कि, हैप्पी बर्थडे मोदीजी.
7:10 PM. 17 Sept 217:10 PM. 17 Sept
वेंकैया नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
7:10 PM. 17 Sept 217:10 PM. 17 Sept
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- आप स्वस्थ रहें और राष्ट्र सेवा करते रहें.
1:17 PM. 17 Sept 211:17 PM. 17 Sept
यूपी में तेज बारिश का कहर
यूपी में तेज बारिश से कहर है. कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. सड़कों पर पानी जम गया है. आना जाना तक दुभर हो गया है. वहीं, भारी बारिश के कारम प्रदेस में दो दिन के लिए सभी स्कूल-कॉलेजों बंद को बंद कर दिया गया है.
1:17 PM. 17 Sept 211:17 PM. 17 Sept
आज पीएम मोदी का जन्मदिन
आज पीएम मोदी का जन्मदिन है. इस मौते पर बीजेपी सेवा और समर्पण अभियान चलाएगी.
1:17 PM. 17 Sept 211:17 PM. 17 Sept
आतंकी जिशान का खुलासा
पुलिस की गिरफ्त में आये आतंकी जिशान के कबूलनामे से पूरी पुलिस टीम सकते में आ गई. आतंकी जिशान ने बताया कि, पाकिस्तान में आतंकी ट्रैनिंग के दौरान उसे जिहाद के लिए उसकाया गया था. आतंकी जिशान का ब्रेनवॉश करने के लिए उसे मुजफ्फरनगर और गुजरात दंगों के वीडियो दिखाए गए थे. उसे भारत में ज्यादा से ज्यादा तबाही फैलाने के लिए कहा गया था.
1:17 PM. 17 Sept 211:17 PM. 17 Sept
मुंबई में निर्माणाधीन पुल गिरा
मुबंई में शुक्रवार अहले सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. मुंबई के बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स में निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढह गया. हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है. हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं, हादसे के बाद पुलिए और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच गई.
1:17 PM. 17 Sept 211:17 PM. 17 Sept
झारखंड में दुर्गा पूजा को लेकर गाइडलाइन जारी
कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए इस बार दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धालु नहीं, सिर्फ पुजारी, आयोजक व वॉलंटियर को जाने की अनुमति होगी. उनकी भी संख्या अधिकतम 25 होगी. केवल पारंपरिक तरीके से ही पूजा-पाठ की अनुमति होगी. इसमें लोगों की भागीदारी नहीं होगी. श्रद्धालु दूर से ही प्रतिमा का दर्शन कर सकते हैं. 18 साल से कम उम्र के बच्चों के पंडाल में प्रवेश करने पर रोक रहेगी. प्रतिमा की ऊंचाई अधिकतम पांच फीट से अधिक नहीं होगी और पंडाल छोटा होगा.
1:17 PM. 17 Sept 211:17 PM. 17 Sept
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News : मुंबई के बांद्रा कुर्ला में फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर जाने से 13 मजदूर जख्मी हो गये हैं. झारखंड में प्रतिबंधों के साथ पंडालों में होगी दुर्गा पूजा. पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा और समर्पण अभियान चलाएगी बीजेपी. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…