Breaking News: सरकार ने COVID-19 रैपिड एंटीजन टेस्टिंग किट के निर्यात पर रोक लगायी

आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको श्रद्धांजलि दी है. अफगानिस्तान से ब्रिटिश नागरिकों को निकालने के लिए सरकार ने भेजी सेना. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

3:47 AM. 17 Aug 21 3:47 AM. 17 Aug

COVID-19 रैपिड एंटीजन टेस्टिंग किट के निर्यात पर रोक

सरकार ने तत्काल प्रभाव से COVID-19 रैपिड एंटीजन टेस्टिंग किट के निर्यात पर रोक लगा दी है. सरकार ने यह कदम कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर उठाया है.

3:47 AM. 17 Aug 21 3:47 AM. 17 Aug

सभी सैन्य और नागरिक उड़ानें काबुल हवाई अड्डे पर रूकीं

सभी सैन्य और नागरिक उड़ानें काबुल हवाई अड्डे पर रुकी हुई हैं. इस संबंध में एएफपी न्यूज एजेंसी ने पेंटागन के हवाले से जानकारी दी है. लेकिन इसमें यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि ये उड़ानें क्यों रूकी हुई हैं.

3:47 AM. 17 Aug 21 3:47 AM. 17 Aug

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज रात राष्ट्र को संबोधित करेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज रात अफगानिस्तान मुद्दे पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे. यह खबर एएनआई न्यूज एजेंसी के हवाले से आयी है.

3:47 AM. 17 Aug 21 3:47 AM. 17 Aug

जदयू दफ्तर पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की तबीयत बिगड़ी

जदयू दफ्तर पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए डॉक्टर पहुंचे.

महाराष्ट्र में माॅल खुले इन्हें मिलेगी इजाजत

महाराष्ट्र में माॅल खुले लेकिन वैक्सीन का दोनों डोज लेने वालों को ही मिलेगी जाने की इजाजत

12:01 AM. 17 Aug 21 12:01 AM. 17 Aug

उजबेकिस्तान में अफगानिस्तान की सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त

संकट में घिरे अफगानिस्तान की सेना के एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. अफगानिस्तानी सेना का विमान उजबेकिस्तान में क्रैश कर गया है. विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है.

10:32 PM. 16 Aug 21 10:32 PM. 16 Aug

किन्नौर लैंड स्लाइड में मरने वालों की संख्या 25 हुई

किन्नौर लैंड स्लाइड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गयी है. यहां लैंडस्लाइड में एक यात्री बस और कार दब गयी थी. बचाव कार्य के दौरान शव निकाले जा रहे हैं.

5:14 PM. 16 Aug 21 5:14 PM. 16 Aug

बिहार में आज से खुल गये कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल

बिहार में आज से कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए फिर से स्कूल खुल गये हैं. स्कूल के एक शिक्षक का कहना है कि छात्रों के लिए मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य है.

4:20 PM. 16 Aug 21 4:20 PM. 16 Aug

सुष्मिता देव ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया

कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता ने 15 अगस्त को पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा. वह असम के सिलचर से लोकसभा सदस्य रही हैं. उनके अगले राजनीतिक कदम के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिली है.

3:40 PM. 16 Aug 21 3:40 PM. 16 Aug

भारत में एक दिन में आये कोरोनावायरस के 32,937 नये मामले, 417 और लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के 32,937 नए मामले दर्ज किये गये हैं. 35,909 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं और 417 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. देश में अब तक कुल 3,22,25,513 मामले दर्ज किये गये हैं. कुल एक्टिव मामले 3,81,947 हैं. अब तक कुल 3,14,11,924 लोग ठीक हुए हैं. एक दिन में 417 लोगों की मौत के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 4,31,642 हो गया है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 17,43,114 वैक्सीन के डोज लगाये गये हैं. जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 54,58,57,108 हो गया है.

3:40 PM. 16 Aug 21 3:40 PM. 16 Aug

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी. प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.

3:40 PM. 16 Aug 21 3:40 PM. 16 Aug

ओलिंपिक के खिलाड़ियों को आज सम्मानित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में अपने आवास पर टोक्यो आलिंपिक 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे.

3:40 PM. 16 Aug 21 3:40 PM. 16 Aug

ब्रिटिश नागरिकों को स्वदेश लाने के लिये काबुल पहुंची सेना

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ब्रिटिश सैनिक देश के लोगों को काबुल से निकालकर स्वदेश लाने के लिये वहां पहुंच गये हैं. प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार को मंत्रिमंडल की आपात समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा कि ब्रिटिश नागरिकों और बीते 20 साल में अफगानिस्तान में ब्रिटिश सैनिकों की मदद करने वाले अफगानियों को जल्द से जल्द बाहर निकालना प्राथमिकता है.

1:34 PM. 16 Aug 21 1:34 PM. 16 Aug

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दिल्ली में ‘अटल समाधि स्थल’ पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी.

मुख्य बातें

आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको श्रद्धांजलि दी है. अफगानिस्तान से ब्रिटिश नागरिकों को निकालने के लिए सरकार ने भेजी सेना. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >