Breaking News: हैती में शक्तिशाली भूकंप से तबाही, कम से कम 29 की मौत

Breaking News LIVE Updates: सृजन घोटाला मामले में रूबी और पुर्णेंदु के जेल, अर्पणा को सीबीआइ ने किया गिरफ्तार. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज करेंगे देश को संबोधित. यूएन ने कहा भयावह दौर से गुजर रहा है अफगानिस्तान. देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

4:17 AM. 15 Aug 21 4:17 AM. 15 Aug

हैती में शक्तिशाली भूकंप से तबाही, कम से कम 29 की मौत

हैती में शक्तिशाली भूकंप से शनिवार को भारी तबाही मची. इंटरनेशनल मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से कहा है कि7.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद कम से कम 29 लोगों की मौत हो गयी. बड़े पैमाने पर हैती में नुकसान हुआ है.

4:17 AM. 15 Aug 21 4:17 AM. 15 Aug

श्रीनगर में सीआरपीएफ के काफिले पर ग्रेनेड से हमला, जवान घायल

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के सनत नगर इलाके में आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. इसमें एक जवान घायल हो गया.

4:17 AM. 15 Aug 21 4:17 AM. 15 Aug

दिल्ली की सीमाएं सील

75वें स्वतंत्रता दिवस के पहले दिल्ली की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं, जो भी कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके साथ सख्ती से निबटा जायेगा. दिल्ली को नये पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने ये बातें कहीं हैं.

4:17 AM. 15 Aug 21 4:17 AM. 15 Aug

पुलिस अधिकारी और कांस्टेबल को मुख्यमंत्री विशेष सेवा पदक

असम-मिजोरम सीमा विवाद में जान गंवाने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को असम सरकार ने मुख्यमंत्री विशेष सेवा पदक (मरणोपरांत) देने का एलान किया है. असम के स्पेशल डीजपी जीपी सिंह ने यह जानकारी दी.

4:17 AM. 15 Aug 21 4:17 AM. 15 Aug

असम-मिजोरम सीमा पर फिर बढ़ा तनाव

असम-मिजोरम सीमा पर कुछ दिनों की शांति के बाद शनिवार को तनाव एक फिर बढ़ गया. अज्ञात उपद्रवियों ने असम के हैलाकांडी जिले स्थित सरकारी शिक्षण संस्थान पर बमबारी कर दी. इससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी.

4:17 AM. 15 Aug 21 4:17 AM. 15 Aug

7.2 तीव्रता के भूकंप से हिला हैती

7.2 तीव्रता के भूकंप से हैती हिल गया. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी.

11:06 PM. 14 Aug 21 11:06 PM. 14 Aug

सुरक्षा जांच से बचने के लिए पंजाब में कार चालक ने पुलिस वाले को रौंदा

75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले चल रही सुरक्षा जांच से बचने के लिए एक कार चालक ने पुलिसवाले को रौंद डाला. गंभीर रूप से घायल पुलिस वाले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पटियाला में हुई इस घटना की जांच शुरू कर दी गयी है. पुलिस ने कहा है कि कार की पहचान कर ली गयी है, जल्द ही दोषी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

11:06 PM. 14 Aug 21 11:06 PM. 14 Aug

फिजी में शुरू हुआ आजादी का अमृत महोत्सव

फिजी के सुवा में भारतीय उच्चायोग का भवन तिरंगे की रोशनी से नहा उठा है. 75वें स्वतंत्रता दिवस के दिन से देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव शुरू होने जा रहा है.

11:06 PM. 14 Aug 21 11:06 PM. 14 Aug

मद्रास रेजिमेंट के कैप्टन आशुतोष कुमार को मरणोपरांत मिला शौर्य चक्र

मद्रास रेजिमेंट के कैप्टन आशुतोष कुमार को मरणोपरांत शौर्य चक्र देने की घोषणा की गयी है. 18वीं मद्रास रेजिमेंट के कैप्टन आशुतोष कुमार ने नवंबर, 2020 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ एक ऑपरेशन के दौरान अपनी शहादत दी थी.

8:11 PM. 14 Aug 21 8:11 PM. 14 Aug

जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़

जम्मू पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि, पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और 4 आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया है. ये आतंकवादी ड्रोन से गिराए गए हथियारों को इकट्ठा करने और कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को हथियार सप्लाई करने की योजना बना रहे थे

8:11 PM. 14 Aug 21 8:11 PM. 14 Aug

तमिलनाडु और केरल में कई जगह एनआईए की रेड

विझिंजम आर्म्स केस में तमिलनाडु और केरल में कई जगह एनआईए की रेड. (आजतक न्यूज)

8:11 PM. 14 Aug 21 8:11 PM. 14 Aug

प्राइमरी स्कूल में बम विस्फोट

असम के हैलाकांडी जिले के प्राइमरी स्कूल में बम विस्फोट, फिर बढ़ा मिजोरम से तनाव. (आजतक न्यूज)

8:11 PM. 14 Aug 21 8:11 PM. 14 Aug

मजार-ए-शरीफ शहर पर तालिबान ने किया हमला

अफगानिस्तान में लगातार आगे बढ़ रहा है तालिबान, मजार-ए-शरीफ शहर पर किया हमला(टीवी न्यूज)

8:11 PM. 14 Aug 21 8:11 PM. 14 Aug

भुलाया नहीं जा सकता बंटवारे का दर्द

पीएम मोदी ने कहा- भुलाया नहीं जा सकता बंटवारे का दर्द, 14 अगस्त के बताया विभाजन विभीषिका दिवस

3:06 PM. 14 Aug 21 3:06 PM. 14 Aug

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 38667 नए मामले

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 38667 नए मामले सामने आये, एक दिन में 478 मरीजों की मौत

3:06 PM. 14 Aug 21 3:06 PM. 14 Aug

किसी दूतावास या राजनयिक को हमसे खतरा नहीं

तालिबान ने कहा है कि, किसी दूतावास या राजनयिक को हमसे खतरा नहीं, नहीं बनाएंगे उन्हे निशाना.(आजतक न्यूज)

12:40 PM. 14 Aug 21 12:40 PM. 14 Aug

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे देश को संबोधित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज देश को संबोधित करेंगे. राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण आज शाम सात बजे से आकाशवाणी के सभी नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर होगा.

12:40 PM. 14 Aug 21 12:40 PM. 14 Aug

सृजन घोटाले में रूबी और पुर्णेंदु को जेल

सृजन घोटाले में सीबीआइ की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी, पटना की अदालत ने रूबी देवी व पुर्णेंदु कुमार को न्यायिक हिरासत में लेते हुए 26 अगस्त तक के लिए जेल भेज दिया. रूबी देवी सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की पदधारक रही हैं और भागलपुर शहर के व्यवसायी विपिन शर्मा की पत्नी हैं, जबकि पुर्णेंदु कुमार सृजन संस्था का ऑडिट कर चुके हैं. वहीं, सीबीआइ की विशेष टीम शुक्रवार को सबौर से अर्पणा वर्मा को गिरफ्तार कर पटना लेकर चली गयी.

12:40 PM. 14 Aug 21 12:40 PM. 14 Aug

पथ निर्माण के इंजीनियर के आवास पर निगरानी का छापा

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता रवींद्र कुमार के पुनाईचक स्थित आवास पर छापेमारी की. छापेमारी में उनके घर से लगभग एक करोड़ 43 लाख कैश, 67 लाख कीमत का 1.5 किलो सोना, चार किलो चांदी, 15 बैंक एकाउंट में 53 लाख, 20 लाख की एफडी समेत अन्य निवेश के कागजात बरामद किये गये.

12:40 PM. 14 Aug 21 12:40 PM. 14 Aug

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में बड़ी साजिश का पर्दाफाश

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने अलग-अलग जगहों से अंतरराज्यीय हथियार तस्करी रैकेट के चार सदस्यों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 55 अवैध पिस्तौल, 50 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है.

12:40 PM. 14 Aug 21 12:40 PM. 14 Aug

Posted by: Pritish sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates: सृजन घोटाला मामले में रूबी और पुर्णेंदु के जेल, अर्पणा को सीबीआइ ने किया गिरफ्तार. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज करेंगे देश को संबोधित. यूएन ने कहा भयावह दौर से गुजर रहा है अफगानिस्तान. देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >