मुख्य बातें
Breaking News : भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. रायबरेली में प्रियंका गांधी के दूसरे दिन के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Breaking News: कल पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक
कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होने वाली है. संभवत: इस बैठक में पीएम कोई बड़ी घोषणा करें. बैठक दोपहर चार बजे के आसपास आयोजित की गयी है.
लिंगायत पंचमसाली के संत बासव जय मृत्युंजय स्वामी ने कर्नाटक सरकार को लिंगायत समुदाय के लोगों को 15 सितंबर तक 2A श्रेणी का आरक्षण देने की डेडलाइन दे दी है. कहा है कि अगर मुख्यमंत्री बोम्मई ऐसा नहीं करते हैं, तो वह 1 अक्टूबर से सत्याग्रह शुरू कर देंगे.
ICAI का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. सीए की परीक्षा में 19 साल की लड़की ने टॉप किया है, जबकि उसके भाई को 18वां रैंक मिला है.
उत्तर प्रदेश में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. डेंगू के मरीज भीबढ़ गये हैं.
शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने 64 उम्मीदवारों की सूची सोमवार को जारी कर दी. पंजाब में वर्ष 2022 में चुनाव होने हैं.
आगरा में सेना के एक जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उसके पाकिस्तानी जासूस के संपर्क में होने का शक है. यही वजह है कि उसे हिरासत में लिया गया है.