मुख्य बातें
Breaking News LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में इन्वेस्टर समिट को करेंगे संबोधित, त्रिपुरा में बीजेपी आज मना रही है राज्यव्यापी धिक्कार दिवस. देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

Breaking: असम में अब मंदिर के आसपास नहीं बिकेगा बीफ
असम में अब मंदिर के आसपास पांच किलोमीटर के इलाके में बीफ की बिक्री नहीं होगी. असम विधानसभा ने इससे संबंधित The Assam Cattle Preservation Bill, 2021को पास कर दिया है.
किन्नौर लैंडस्लाइड केस में अबतक 15 शव मलबे से निकाले जा चुके हैं. कल बचाव कार्य रोक दिया गया था, आज जब काम फिर शुरू हुआ तो दो शव निकालेे गये.
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकी हमला हुआ है, जिसमें दो आम नागरिक घायल हो गये हैं, यह जानकारी सोपोर पुलिस की ओर से दी गयी है.
एएफपी न्यूज एजेंसी के हवाले से यह सूचना आ रही है कि तालिबान ने काबुल से 50 किलोमीटर दूर दक्षिण के इलाके पर कब्जा कर लिया है.
अंतरराज्यीय हथियार तस्करी रैकेट के चार सदस्य को दिल्ली के विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से 55 अवैध पिस्तौल, 50 जिंदा कारतूस और कई मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 20 अगस्त को विपक्षी दलों की वर्चुअल मीटिंग बुलाई है. एएनआई न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. इस बैठक में ममता बनर्जी, हेमंत सोरेन, उद्धव ठाकरे जैसे नेता शामिल हो सकते हैं.