Liquor Shop Closed : जानें महाराष्ट्र में कब-कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Liquor Shop Closed : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की वजह से शराब की दुकानें बंद रहेंगी. जानें कब-कब चुनाव आयोग ने दुकानें बंद रखने का आदेश दिया.

Liquor Shop Closed : यदि आप शराब पीने के शौकीन हैं और महाराष्ट्र में अभी हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत दुकानें बंद रहेंगी. चुनाव आयोग (ईसीआई) के अनुसार, चुनावी प्रक्रिया में किसी भी तरह की बाधा न पहुंचे, इसे सुनिश्चित करने के लिए मुंबई और अन्य शहरों में शराब की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध रहेगा.

Dry Day List: कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें?

  1. 18 नवंबर : शाम 6 बजे के बाद शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा.
  2. 19 नवंबर : मतदान के एक दिन पहले पूरी तरह से ड्राई डे रहेगा.
  3. 20 नवंबर : चुनाव के दिन शाम 6 बजे तक शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा.
  4. 23 नवंबर: चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के कारण शाम 6 बजे तक शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा.

शराब पर प्रतिबंध, चुनाव के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए लागू किया गया है. किसी भी गड़बड़ी की आशंका को रोकने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि मतदाता शराब के प्रभाव में न आए, ड्राई डे लागू किया गया है.

Read Also : Liquor Shop Closed : झारखंड में इस माह 5 दिन बंद रहेगी शराब की दुकान, अधिसूचना जारी

महाराष्ट्र के सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान 20 नवंबर को एक ही चरण में हो रहा है. परिणाम की घोषणा 23 नवंबर, 2024 को की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >