Panna: गरीब मजदूर बना करोड़पति, खुदाई में मिला 19 कैरेट का हीरा, रातों-रात बदल गई किस्मत

Panna: कहते हैं कि भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है. यह कहावत मध्य प्रदेश के एक गरीब मजदूर पर सच साबित हुई है. एक गरीब मजदूर को खुदाई के दौरान नायाब हीरा मिल गया. रातों रात उसकी किस्मत पलट गई.

Panna: मध्य प्रदेश के पन्ना में एक गरीब मजदूर की किस्मत रातों रात बदल गई. गरीब मजदूर एक ही रात में करोड़पति बन गया. एक हीरे ने उसकी किस्मत बदल दी. खदान की खुदाई के दौरान मजदूर को बेशकीमती हीरा मिला. जानकारों ने बताया कि खुदाई में उसे जो हीरा मिला है वो जेम क्वालिटी का हीरा है. 19 कैरेट 22 सेंट का हीरा है. इसकी बाजार में अच्छी मांग है. हीरे की कीमत बाजार में करीब 80 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है.

मध्य प्रदेश के पन्ना को अच्छे क्वालिटी के हीरे के लिए जाना जाता है. यहां से कई नायाब हीरे मिले हैं. इसी तरह के एक हीरे ने गरीब मजदूर की किस्मत बदल दी. राजू गोंड नाम के इस शख्स ने हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर दो महीने पहले ही खुदाई शुरू की थी. राजू गोंड काफी गरीब है. किसी तरह मजदूर कर अपने परिवार का पालन कर रहा है. काम से समय मिलने पर वो हीरा खदान से पट्टा बनाकर हीरे की खोज में जुटा था. वो पट्टा के साथ कृष्णा कल्याणपुर क्षेत्र में स्थित एक हीरे की खदान में खुदाई कर रहा था. भाग्य ने उसका साथ दिया और उसे एक अच्छी कीमत वाला हीरा मिल गया.

नीलामी के लिए रखा जाएगा हीरा
हीरा मिलते ही राजू गोंड की आंखों में खुशी की चमक आ गई. हीरे लेकर वो सीधा हीरा कार्यालय पहुंच गया. जहां वजन करने पर पता चला कि वो जेम क्वालिटी का हीरा है, जो 19 कैरेट 22 सेंट का है. बाजार में इस हीरे की अच्छी मांग हैं. हीरे कार्यालय ने इस हीरे को नीलामी के लिए रख दिया है. राजू का कहना है कि हीरा मिलने के बाद उसकी किस्मत बदल गई है.

परिवार और बच्चों की पढ़ाई में होगी आसानी
राजू गोंड ने कहा कि मजदूरी करके वह बड़ी मुश्किल से अपना और अपने परिवार का गुजारा करता है. लेकिन अब उसकी किस्मत बदल गई है. राजू ने कहा कि अब वो अपने बच्चों को अच्छे से पढ़ा सकता है और परिवार के जरूरतों को भी पूरा कर सकता है. राजू ने बताया कि उसके ऊपर भारी कर्ज भी है जिसे वो अब चुका सकता है. राजू को मिले हीरे को हीरा कार्यालय ने अपने पास रख लिया है. नीलामी के बाद रॉयल्टी काटकर हीरा कार्यालय बाकी की रकम राजू को दे देगा.

Also Read: Four Day Work: हफ्ते में चार दिन काम… तीन दिन आराम, फिर कर्नाटक में क्यों हो रहा है नये नियम पर बवाल?

बहादुरी पर प्रमोशन देकर बनाया दारोगा, फिर 16 साल बाद बना दिया सिपाही, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >