'क्या बोलती पब्लिक': धर्मेंद्र प्रधान का विकेट गिराने के बाद सितंबर से देशव्यापी मूवमेंट शुरू करेगी CJP

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) सितंबर से देशभर में जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए 'क्या बोलती पब्लिक' मुहिम की शुरुआत करेगी. यह घोषणा पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को अपने गृहनगर छत्रपति संभाजीनगर में कोर टीक की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया.

CJP की 'कोर टीम' की दो दिवसीय बैठक के बाद अभिजीत दीपके ने बताया, 'क्या बोलती पब्लिक' मूवमेंट का मुख्य उद्देश्य देश के वर्तमान हालात पर आम जनता की राय जानना और उनके दैनिक जीवन से जुड़े प्रमुख मुद्दों को समझना है.

'सरकार द्वारा बनाया गया डर का माहौल अब खत्म'

जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए छात्र प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए दीपके ने नीट प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों और युवाओं की बड़ी जीत करार दिया. उन्होंने कहा, "पिछले 10-12 वर्षों में सरकार ने आम लोगों के मन में जो डर बिठा रखा था, वह अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है. आज जनता ने एक मंत्री का इस्तीफा मांगा है, कल वे अन्य जवाबदेह लोगों से भी इस्तीफा मांगेंगे." उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा भी शामिल थे.

ये भी पढ़ें: झारखंड छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे CJP चीफ अभिजीत दीपके, बोले- जरूरत पड़ी तो आऊंगा रांची

बेरोजगारी और शिक्षा के निजीकरण पर रहेगा फोकस

दीपके ने कहा कि देश की 60 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है और युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है, जिसे कॉजपा राष्ट्रव्यापी मुद्दा बनाएगी. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा, "आज स्कूली स्तर से ही शिक्षा महंगी और मुनाफा कमाने का जरिया बन गई है. हम शिक्षा प्रणाली में सुधार कर इसे सभी के लिए वहनीय (सस्ती) बनाने का प्रयास करेंगे." इसके साथ ही उन्होंने मीडिया की साख को फिर से मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया.

ये भी पढ़ें: पढ़ाई के खर्च को लेकर उठ रहे सवालों पर अभिजीत दीपके का जवाब- स्कॉलरशिप से विदेश गया, एजुकेशन लोन के दस्तावेज दिखाऊंगा

संविधान, आंबेडकर, गांधी और नेहरू के विचारों पर आधारित विचारधारा

अपनी पार्टी की विचारधारा स्पष्ट करते हुए दीपके ने कहा कि CJP एक 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए डॉ बाबासाहेब आंबेडकर, महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के दिखाए रास्ते पर चलेगी. उन्होंने जोर देकर कहा, "हमारी विचारधारा पूरी तरह से भारत के संविधान पर आधारित है."


ये भी पढ़ें: 'हमें एक और केजरीवाल नहीं चाहिए': अभिजीत दीपके के घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठा युवक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >