Kuwait Fire: विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह पहुंचे कुवैत, आग की चपेट में आकर 40 भारतीयों की मौत

Kuwait Fire: कुवैत में भीषण आग से 49 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में करीब 40 भारतीय बताए जा रहे हैं. आग की घटना के बाद पीएम मोदी ने बैठक बुलाई. जानें क्या बोला विदेश मंत्रालय

Kuwait Fire: दक्षिणी कुवैत के मंगफ क्षेत्र में विदेशी मजदूरों वाली एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से खासा नुकसान पहुंचा है. आग की चेपट में आने से करीब 40 भारतीयों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए. मामले को लेकर एक अधिकारी की ओर से जानकारी दी गई कि अल-मंगफ नामक इस इमारत में भीषण आग लगने से कुल 49 लोगों की जान गयी है. इनमें से 40 से ज्यादा के भारतीय होने की आशंका है जबकि अन्य पाकिस्तान, फिलीपिन, मिस्र, नेपाल के नागरिक थे. इस बीच विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कुवैत पहुंच चुके हैं.

विदेश मंत्रालय की ओर से देर रात एक बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि कुवैत के मंगफ क्षेत्र में एक आवासीय इमारत में आग की एक दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद घटना में करीब 40 भारतीयों की जान चली गई है. इस इमारत में श्रमिक रहते थे. पीएम मोदी ने घटना को ‘दुखद’ बताया है और विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विनय क्वात्रा, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में स्थिति की समीक्षा की गई. पीएम मोदी ने मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है.

Mangaf: smoke billows after a fire broke out in a building, in mangaf, kuwait

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्या कहा

इधर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फोन पर अपने कुवैती समकक्ष अब्दुल्ला अली अल-याह्या से बातचीत की. बातचीत के दौरा विदेश मंत्री ने उनसे यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि आग लगने के कारण जान गंवाने वाले भारतीयों के शव शीघ्र भारत भेजे जाएं. इस संबंध में जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा कि कुवैत में आग लगने की घटना पर कुवैती विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से मेरी बातचीत हुई है. बातचीत के दौरान आश्वासन दिया गया है कि इस घटना की पूरी जांच की जाएगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी.

घायलों का इलाज जारी

एक बयान में विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कुवैत में भारतीय दूतावास कुवैती अधिकारियों से पूरा ब्योरा जुटाने में लगा है. कुवैत में जो लोग घायल हुए हैं, उन्हें पांच सरकारी अस्पतालों (अडन, जाबेर, फरवानिया, मुबारक अल कबीर और जाहरा) में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार भर्ती कराये गये ज्यादातर मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है.

Read Also : Kuwait Fire: मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 हुई, मृतकों में अधिकतर भारतीय, पीएम मोदी ने की आपात बैठक

Rescuers arrive at the site of a building that caught fire in kuwait

मृतकों में केरल, तमिलनाडु और उत्तर भारतीय राज्यों के लोग

अंग्रेजी दैनिक अरब टाइम्स के अनुसार मृतकों में अधिकतर केरल, तमिलनाडु और उत्तर भारतीय राज्यों के भारतीय नागरिक शामिल हैं जिनकी उम्र 20 से 50 साल के बीच थी. संबंधित इमारत को एनबीटीसी ग्रुप ने किराए पर ले रखा था. कुवैत में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय कामगारों को चपेट में लेने वाली दुखद अग्नि दुर्घटना के संबंध में, दूतावास ने एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर (+965-65505246) जारी किया है. आपको बता दें कि कुवैत की कुल आबादी का 21 प्रतिशत (10 लाख) और इसकी श्रमशक्ति का 30 प्रतिशत (लगभग नौ लाख) भारतीय हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >