शिंदे पर कुणाल कामरा की टिप्पणी से महाराष्ट्र में सियासी पारा गर्म, उद्धव और आदित्य ठाकरे ने ये क्या कह दिया?

Kunal Kamra Controversy: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंद पर स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के तंज से सियासी पारा चढ़ चुका है. शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने शिंदे पर जमकर हमला बोला है.

Kunal Kamra Controversy: स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बचाव में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे उतर चुके हैं. दोनों ने कहा- कुणाल कामरा ने कोई भी गलत काम नहीं किया है. उद्धव ठाकरे ने कहा, “कामरा ने कुछ भी गलत नहीं किया है… इन गद्दारों को सोलापुरकर और कोरटकर दिखाई नहीं देते, जिन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया.” ठाकरे ने यह भी मांग की कि सरकार कामरा के शो के आयोजन स्थल पर शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोड़फोड़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिये मुआवजा दे.

आदित्य ठाकरे ने कहा- दुनिया जानती है देशद्रोही और चोर कौन है

शिवसेना-यूबीटी विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा, “कल मैंने कुणाल कामरा का क्लिप देखा, विरोध प्रदर्शन के बाद, तोड़फोड़ के बाद. सवाल उठता है कि एकनाथ शिंदे के कार्यकर्ताओं ने कब तय कर लिया कि वह देशद्रोही और चोर हैं? क्योंकि उसने किसी का नाम नहीं लिया है, वह किसी के बारे में बात कर रहा होगा. मिर्ची क्यों लगी? शिंदे ने एक-दो फिल्में बनाई, जिसमें कई सारी झुठी बातें दिखाईं, वो चल जाता है और अगर कोई उनके खिलाफ बोले, तो क्या वो आसमान से टपके हैं. शिंदे की गुंडागर्दी जो महाराष्ट्र में चल रही है, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रोक लगाएंगे की नहीं? पूरा देश, पूरी दुनिया जानती है कि कौन देशद्रोही और चोर है.” आदित्य ठाकरे ने कहा, “कई बार कुणाल कामरा ने हमारे बारे में, इतने लोगों के बारे में, मोदी साहब के बारे में भी बात की है, लेकिन किसी ने इस तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि नागपुर में तोड़फोड़ करने वालों से नुकसान की भरपाई की जाएगी, क्या कल तोड़फोड़ करने वालों से नुकसान की भरपाई की जाएगी? सीएम को अपनी आंखें खोलनी चाहिए और देखना चाहिए कि उन्हें कौन कम आंक रहा है. क्या यह विपक्ष है या उनके दोस्त?”

कामरा ने शिंदे का अपमान किया, कार्रवाई से बच नहीं सकते : फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “संविधान कहता है कि जब आप दूसरों की स्वतंत्रता पर हमला करते हैं, तो आपकी खुद की स्वतंत्रता बाधित होती है. कामरा राहुल गांधी की संविधान की प्रति दिखाकर अपने कृत्य को उचित नहीं ठहरा सकते और कार्रवाई से बच नहीं सकते.” विधानसभा में कामरा की कथित अपमानजनक टिप्पणी का मुद्दा उठने के बाद फडणवीस ने सदन में दोहराया कि स्टैंड-अप कॉमेडियन ने शिंदे का अपमान किया है. उन्होंने कहा, “हमें राजनीतिक व्यंग्य पर कोई आपत्ति नहीं है. हम इसे पसंद करते हैं और इसकी सराहना करते हैं. लेकिन संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का अपमान करना और संस्थाओं को निशाना बनाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे कृत्यों का समर्थन करने वाले ‘अर्बन नक्सलियों’ और ‘वामपंथी उदारवादियों’ को सबक सिखाया जाएगा.” फडणवीस ने कहा कि ” अभिव्यक्ति की आजादी का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >