Kumar Vishwas vs RSS: कुमार विश्वास ने RSS को बताया अनपढ़, वामपंथी को कुपढ़, BJP के विरोध के बाद माफी मांगी

कुमार विश्वास ने कहा, हमारे देश में दो तरह के लोग होते हैं, एक वामपंथी, तो कुपढ़ हैं. उन्होंने पढ़ा तो है, लेकिन गलत पढ़ा है. दूसरे वे हैं, जिसने कुछ पढ़ा ही नहीं है. वे कहते हैं, हमारे वेदों में ये लिखा है, लेकिन वेदों में क्या लिखा है, उन्होंने पढ़ा ही नहीं है.

डॉ कुमार विश्वास एक बार फिर से अपने बयान को लेकर विवादों में हैं. मध्य प्रदेश के उज्जैन में राम कथा के दौरान विश्वास ने आरएसएस को अनपढ़ और वामपंथी को कुपढ़ बता दिया. जिसके बाद भारी बवाल शुरू हो गया. बीजेपी ने कुमार विश्वास पर तगड़ा हमला किया है. इधर विरोध होने के बाद कुमार विश्वास से वीडियो जारी कर अपने बयान पर माफी मांग ली है.

कुमार विश्वास ने क्या दिया था बयान

कुमार विश्वास ने राम कथा के दौरान एक प्रेरक प्रसंग सुनाया. जिसमें उन्होंने राम राज्य के बजट के बारे में बताया. इसी दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट को राम बजट से जोड़ते हुए आरएसएस पर निशाना साधा. कुमार ने कहा, संघ से जुड़े लोग कहते हैं कि राम राज्य में बजट होता ही नहीं था. कुमार ने आगे कहा, हमारे देश में दो तरह के लोग होते हैं, एक वामपंथी, तो कुपढ़ हैं. उन्होंने पढ़ा तो है, लेकिन गलत पढ़ा है. दूसरे वे हैं, जिसने कुछ पढ़ा ही नहीं है. वे कहते हैं, हमारे वेदों में ये लिखा है, लेकिन वेदों में क्या लिखा है, उन्होंने पढ़ा ही नहीं है.

अपने बयान पर कुमार विश्वास ने मांगी माफी

कवि कुमार विश्वास ने अपने बयान पर कहा, प्रसंग मेरे कार्यालय में काम करने वाले एक बालक पर टिप्पणी की थी जो संयोग से RSS में काम करता है. मैंने उस बच्चे से बस इतना कहा था कि केवल बोलने से नहीं होगा बेटा पढ़ना पड़ेगा, तूम पढ़ते नहीं हो. वामपंथी कुपढ़ हैं और तुम अनपढ़ हो. अगर यह प्रसंग किसी और तरह से चला गया तो उसके लिए क्षमा करें.

भाजपा ने किया कुमार विश्वास पर हमला

आरएसएस पर दिये बयान को लेकर भाजपा नेताओं ने कुमार विश्वास पर हमला बोला है. प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने ट्वीट किया और लिखा, कुमार विश्वास तुम्हारा स्वागत करने आना पड़ेगा. उज्जैन में कथा करने आये हो, कथा करो, प्रमाणपत्र मत बांटो.

Also Read: कुमार विश्वास से लेकर जावेद अख्तर तक, ये कवि एक शो के लिए चार्ज करते हैं इतने रुपये, जानें उनका नेटवर्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >