कोविड-19 : जब नियम तोड़कर निकली बारात, दूल्हे से वसूला गया जुर्माना

कोविड-19 से बचाव के लिए बनाए गए शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन और मास्क पहनने से बारातियों का परहेज यहां सोमवार को एक दूल्हे को महंगा पड़ा. शहरी निकाय ने इस लापरवाही पर बारात रोककर दूल्हे से मौके पर ही 2,100 रुपये का जुर्माना वसूला. इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के स्वास्थ्य अधिकारी विवेक गंगराड़े ने कहा, "कोविड-19 को लेकर जारी नियमित जांच के दौरान देवी अहिल्या मार्ग पर जब एक कार को रोका गया, तो इसमें धर्मेन्द्र निराले नामक दूल्हा 12 बारातियों के साथ बैठा मिला.

इंदौर : कोविड-19 से बचाव के लिए बनाए गए शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन और मास्क पहनने से बारातियों का परहेज यहां सोमवार को एक दूल्हे को महंगा पड़ा. शहरी निकाय ने इस लापरवाही पर बारात रोककर दूल्हे से मौके पर ही 2,100 रुपये का जुर्माना वसूला. इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के स्वास्थ्य अधिकारी विवेक गंगराड़े ने कहा, “कोविड-19 को लेकर जारी नियमित जांच के दौरान देवी अहिल्या मार्ग पर जब एक कार को रोका गया, तो इसमें धर्मेन्द्र निराले नामक दूल्हा 12 बारातियों के साथ बैठा मिला.

” उन्होंने बताया कि प्रशासन ने निराले की बारात में हालांकि 12 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी थी . लेकिन दूल्हा और सभी 12 बाराती शारीरिक दूरी के नियम तोड़ते हुए एक ही गाड़ी में पास-पास बैठे थे. यही नहीं, इन लोगों ने मास्क भी नहीं पहन रखे थे. गंगराड़े ने बताया कि आईएमसी के दल ने अलग-अलग प्रावधानों के तहत दूल्हे से कुल 2,100 रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूला.

Also Read: Coronavirus : शादियों पर कोरोना का संकट, बारात निकालने के ख्वाब रह गए अधूरे

इसमें बारात में शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करने पर 1,100 रुपये और मास्क नहीं पहनने पर 1,000 रुपये की रकम शामिल है. इंदौर, देश में कोविड-19 के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 4,069 मरीज मिले हैं. इनमें से 174 लोगों की मौत हो चुकी है.

Posted By- Pankaj Kumar Pathak

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >